Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10130

बगीचे का घोंघा Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 2

$
0
0

Teachers encourage the use of Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 2 बगीचे का घोंघा Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 4 Hindi बगीचे का घोंघा Extra Question Answer

Class 4 Hindi Chapter 2 Extra Question Answer बगीचे का घोंघा

NCERT Class 4 Hindi Chapter 2 Extra Questions बगीचे का घोंघा

प्रश्न 1.
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए ।

तभी अचानक उसने एक ऐसी चीज़ देखी जिससे उसका सर चकरा गया। अभी तक तो घोंघे ने पौधे या छोटे पेड़ ही देखे थे। पर यहाँ पर तो एक ऐसा लंबा पेड़ था जो पूरे आसमान तक जाता था। बेचारे घोंघे ने कभी खजूर का पेड़ नहीं देखा था।

(क) घोंघे का सिर किसे देखकर चकरा गया था ?
i. गेंद
ii. आसमान
iii. गिलहरी
iv. खजूर का पेड़
उत्तरः
iv. खजूर का पेड़

(ख) घोंघे को कैसा पेड़ दिखाई दिया था ?
i. मोटा
ii. छोटा
iii. लंबा
iv. पतला
उत्तरः
iii. लंबा

बगीचे का घोंघा Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 2

(ग) घोंघे ने इनमें से कभी क्या नहीं देखा था?
i. बगीचा
ii. खजूर का पेड़
iii. पौधे
iv. आसमान
उत्तरः
ii. खजूर का पेड़

(घ) घोंघे ने अपने जीवन में अभी तक क्या देखे थे?
i. तालाब
ii. पौधे या छोटे पेड़
iii. बड़े मैदान
iv. ऊँचे पहाड़
उत्तरः
ii. पौधे या छोटे पेड़

(ङ) ‘लंबा’ शब्द का विलोम शब्द चुनिए-
i. मोटा
ii. छोटा
iii. पतला
iv. काला
उत्तरः
ii. छोटा

प्रश्न 2.
दिए गए गद्यांश को पढ़कर इस पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

उसी समय खड़-खड़ की ध्वनि आई। घोंघे को लगा कि पूरा आकाश ढँक गया है। वह डर के मारे जोर से चिल्लाया, ‘“उई!” फिर वह अपने ऊपर हँसने लगा। उसने देखा कि एक सूखा पत्ता उसके ऊपर आ गिरा था।

‘वाह! दुनिया तो कितनी मज़ेदार है”, घोंघे ने कहा। वह उस सूखी-भूरी पत्ती के नीचे से बाहर निकल गया।

(क) घोंघे को किस प्रकार की ध्वनि सुनाई दी ?
उत्तर:
घोंघे को खड़-खड़े की ध्वनि सुनाई दी।

(ख) अपने ऊपर सूखा पत्ता आने पर घोंघे को क्या लगा?
उत्तर:
घोंघे को लगा कि पूरा आकाश ढँक गया है।

(ग) घोंघा ज़ोर से क्यों चिल्लाया?
उत्तर:
घोंघा डर के मारे ज़ोर से चिल्लाया।

(घ) दुनिया के बारे में घोंघे ने क्या कहा?
उत्तर:
घोंघे ने कहा ” वाह ! दुनिया तो कितनी मज़ेदार है।”

(ङ) गद्यांश में से ‘पत्ती’ का विशेषण शब्द ढूँढ़कर लिखिए ।
उत्तर:
‘पत्ती’ शब्द का विशेषण है – सूखी-भूरी ।

बगीचे का घोंघा Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 2

प्रश्न 3.
‘जितनी दूर उसकी आँखें देख सकती थीं उतना उसने देखा ।’ वाक्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर:
घोंघा बहुत छोटा जीव है और नन्ही आँखों से वह जितनी दूर तक देख सकता था उसने उतना देखने का प्रयास किया।

प्रश्न 4.
घोंघे की माँ ने उसे बगीचे से बाहर जाने के लिए मना क्यों किया होगा?
उत्तर:
घोंघे की माँ को वह बगीचा अन्य जगहों से अधिक सुरक्षित लगता होगा। बाहर उन्हें अन्य जीवों से भी खतरा हो सकता है, इसलिए उन्होंने घोंघे को बगीचे से बाहर जाने से मना किया होगा ।

प्रश्न 5
घोंघे ने कुछ और दिन सोचकर निर्णय क्यों लिया होगा ?
उत्तर:
घोंघे ने कुछ और दिन सोचकर निर्णय इसलिए लिया होगा क्योंकि उसकी माँ ने उसे बगीचे से बाहर जाने से मना किया था। लेकिन वह उस पार की दुनिया को देखना और जानना चाहता था।

The post बगीचे का घोंघा Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 2 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10130

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>