Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10907

मेरा बचपन Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 7

$
0
0

Teachers encourage the use of Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 7 मेरा बचपन Mera Bachpan Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 5 Hindi मेरा बचपन Extra Question Answer

Class 5 Hindi Chapter 7 Extra Question Answer मेरा बचपन

NCERT Class 5 Hindi Chapter 7 Extra Questions Mera Bachpan

प्रश्न 1.
दिए गए गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए ।

हाय बचपन! तेरी याद नहीं भूलती। वह कच्चा टूटा घर, वह पयाल का बिछौना, वह नंगे बदन, नंगे पाँव खेतों में घूमना, आम के पेड़ों पर चढ़ना, सारी बातें आँखों के सामने फिर रही हैं।

मैं अपने चचेरे भाई हलधर के साथ दूसरे गाँव में एक मौलवी साहब के यहाँ पढ़ने जाया करता था। मेरी उम्र आठ साल थी, हलधर मुझसे दो साल जेठे थे। हम दोनों प्रात:काल मटर और जौ का चबेना लेते थे।

(क) लेखक बचपन की किन-किन बातों को याद करते हैं?
i. पयाल का बिछौना
ii. नंगे पाँव खेतों में घूमना
iii. आम के पेड़ों पर चढ़ना
iv. इनमें सभी
उत्तर:
iv. इनमें सभी

(ख) हलधर तथा लेखक में क्या संबंध था ?
i. चचेरे भाई
ii. ममेरे भाई
iii. मित्र
iv. मौसेरे भाई
उत्तर:
i. चचेरे भाई

मेरा बचपन Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 7

(ग) लेखक की आयु कितनी थी ?
i. सात वर्ष
ii. आठ वर्ष
iv. दस वर्ष
iii. नौ वर्ष
उत्तर:
ii. आठ वर्ष

(घ) दोनों दूसरे गाँव में क्यों जाते थे?
i. खेलने
ii. रामलीला में भाग लेने
iii. पढ़ने
iv. आम तोड़ने
उत्तर:
iii. पढ़ने

(ङ) दोनों कौन – सा चबेना लेते थे?
i. जौ
ii. मक्का
iii. मटर
iv. विकल्प i. तथा iii. सही
उत्तर:
iv. विकल्प i. तथा iii. सही

प्रश्न 2.
दिए गए गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

अब भी कभी लड़कों को गुल्ली-डंडा खेलते देखता हूँ तो जी लोट-पोट हो जाता है कि इनके साथ जाकर खेलने लगूँ। न लॉन की जरूरत, न कोर्ट की, न थापी की, मजे से किसी पेड़ से एक टहनी काट ली, गुल्ली बना ली और दो आदमी भी आ गए तो खेल शुरू हो गया । विलायती खेलों में सबसे बड़ा ऐब है कि उनके सामान महँगे होते हैं।

पर हम अंग्रेज़ी चीज़ों के पीछे ऐसे दीवाने हो रहे हैं कि अपनी सभी चीज़ों से अरुचि हो गई है। हमारे स्कूलों में हरेक लड़के से तीन-चार रुपये सालाना केवल खेलने की फीस ली जाती है। किसी को यह नहीं सूझता कि भारतीय खेल खिलाएँ जो बिना दाम, कौड़ी के खेले जाते हैं।

(क) विलायती खेलों का सबसे बड़ा ऐब क्या है?
उत्तर:
विलायती खेलों का सबसे बड़ा ऐब है कि उनके सामान महँगे होते हैं।

(ख) अपनी चीज़ों से अरुचि होने का क्या कारण है?
उत्तर:
अंग्रेज़ी चीज़ों की दीवानगी अपनी चीज़ों से अरुचि होने का कारण है।

(ग) लेखक भारतीय खेलों को प्राथमिकता क्यों देते हैं?
उत्तर:
भारतीय खेलों का कम खर्चीला होने के कारण ही लेखक उन्हें प्राथमिकता देते हैं।

(घ) स्कूलों में खेलने की कितनी फीस ली जाती थी?
उत्तर:
स्कूलों में तीन – चार रुपये सालाना खेलने की फीस ली जाती थी।

(ङ) गद्यांश में प्रयुक्त मुहावरा चुनकर उसका अर्थ लिखिए।
उत्तर:
जी लोट-पोट होना – मन अत्यधिक प्रसन्न होना।

मेरा बचपन Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 7

प्रश्न 3.
लेखक कौन-से काम बड़े उत्साह से करते थे?
उत्तर:
लेखक रामलीला के छोटे-मोटे काम बड़े उत्साह से करते थे।

प्रश्न 4.
गुल्ली-डंडा और क्रिकेट खेलने के क्या-क्या भय हैं ?
उत्तर:
गुल्ली-डंडे से आँख फूटने का भय रहता है तो क्रिकेट से सिर टूटने का ।

प्रश्न 5.
‘प्रातः काल घर से निकल जाना, पेड़ पर चढ़कर टहनियाँ काटना और गुल्ली-डंडा बनाना।’ इस वाक्य के माध्यम से लेखक के मन के किस भाव का पता चलता है?
उत्तर:
इस वाक्य से गुल्ली-डंडा के प्रति लेखक का प्रेम, उत्साह, उमंग और बाल-सुलभ स्वतंत्रता का पता चलता है।

The post मेरा बचपन Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 7 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10907

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>