Teachers encourage the use of Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 10 तीन मछलियाँ Teen Machliya Extra Questions and Answers for better language learning.
Class 5 Hindi तीन मछलियाँ Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 10 Extra Question Answer तीन मछलियाँ
NCERT Class 5 Hindi Chapter 10 Extra Questions Teen Machliya
प्रश्न 1.
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए ।
बहुत समय पहले की बात है। उत्तर भारत के एक सुंदर सरोवर में तीन मछलियाँ रहती थीं जिनमें गाढ़ी मित्रता थी। तीनों मछलियाँ सरोवर की अन्य मछलियों के साथ मिल-जुलकर विनोद और सैर करती रहती थीं। इनमें से पहली मछली का नाम था अनागतविधाता ।
वह बहुत बुद्धिमती थी और अपने नाम के अनुसार भविष्य की संभावित समस्याओं का हल पहले से ही निकालकर रखती थी। दूसरी मछली का नाम था प्रत्युत्पन्नमति। जैसा उसका नाम था वैसी ही तीक्ष्ण और तीव्र उसकी बुद्धि थी।
वह भविष्य की किसी भी आशंकित समस्या का पहले से समाधन करने की आवश्यकता नहीं समझती थी क्योंकि उसकी सूझ-बूझ इतनी पैनी थी कि वह समय पड़ने पर किसी भी उलझन का हल क्षण भर में निकाल लेती थी। तीसरी मछली का नाम था यद्भविष्य। अपने नाम के अर्थ को वह भी सार्थक करती थी। वह किसी भी संकट की संभावना पर ध्यान नहीं देती थी तथा श्रम और चिंतन से बचती थी।
उसका मत था कि यत्न करने और सोचने-विचारने से कोई लाभ नहीं क्योंकि ‘जो होना होगा सो तो होगा ही’ इसलिए सब कुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देना चाहिए और निश्चिंत होकर आनंद से रहना चाहिए।
(क) उत्तर भारत के सरोवर में कितनी मछलियों के बीच गहरी दोस्ती थी ?
i. दो मछलियों के बीच
ii. तीन मछलियों के बीच
iii. चार मछलियों के बीच
iv. पाँच मछलियों के बीच
उत्तर:
ii. तीन मछलियों के बीच
(ख) इनमें से कौन – सी मछली भविष्य में होने वाली समस्याओं का अंदाज़ा लगा लेती थी?
i. अनागतविधाता मछली
ii. प्रत्युत्पन्नमति मछली
iii. यद्भविष्य मछली
iv. सरोवर की अन्य मछली
उत्तर:
i. अनागतविधाता मछली

(ग) इनमें से प्रत्युत्पन्नमति मछली की विशेषता है-
i. भाग्य के भरोसे रहना
ii. तात्कालिक उपाय खोजना
iii. आलस करना
iv. भविष्य के विषय में जानना
उत्तर:
ii. तात्कालिक उपाय खोजना
(घ) ‘जो होना होगा सो तो होगा ही’ – ऐसा कौन सी मछली सोचती थी?
i. अनागतविधाता मछली
ii. प्रत्युत्पन्नमति मछली
iii. यद्भविष्य मछली
iv. अनागतविधाता, प्रत्युत्पन्नमति और यद्भविष्य तीनों
उत्तर:
iii. यद्भविष्य मछली
(ङ) यद्भविष्य का श्रम और चिंतन करने से बचना दर्शाता है-
i. वह आलसी है
ii. वह कर्मशील है
iii. वह बुद्धिमती है
iv. वह मूर्ख है
उत्तर:
i. वह आलसी है
प्रश्न 2.
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं । उन्होंने तुरंत सरोवर की सभी मछलियों को बुलाकर एक सभा की। अनागतविधाता ने सब मछलियों को संबोधित करके बताया कि दो मछुआरे अगले दिन सवेरे सरोवर पर जाल डालकर सब मछलियों को पकड़ने की योजना बना रहे हैं। यह सुनकर सब मछलियाँ भयभीत हो गईं और पूछने लगा कि क्या करना चाहिए। अनागतविधाता ने कहा कि इस संकट से बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि सवेरा होने से पहले हम सब यह सरोवर छोड़कर पास के दूसरे सरोवर में चले जाएँ।
इस पर प्रत्युत्पन्नमति ने कहा कि मैं तो यहीं रहूँगी और यदि मछुआरे आएँगे तो उस समय की परिस्थिति देखकर कुछ उपाय ढूँढ़ लूँगी। यद्भविष्य तो स्वभाव से ही आलस्यमयी थी। वह कहने लगी कि मैं तो अपने इस पुराने निवास स्थान को छोड़कर कहीं नहीं जाऊँगी।
भाग्य में जो लिखा होगा वही होगा, मुझे कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। यदि भाग्य में बचना लिखा होगा तो हम सब बच ही जाएँगे। हो सकता है मछुआरे आएँ ही नहीं। इसके पश्चात अनागतविधाता और बहुत-सी मछलियाँ घर छोड़कर पास के दूसरे सरोवर में चली गईं। प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और कुछ अन्य मछलियाँ जो यद्भविष्य की राय से सहमत थीं, वहीं रहीं।
(क) सभा में आने वाले संकट के लिए सभी मछलियों को किसने संबोधित किया?
उत्तर:
सभा में अनागतविधाता मछली ने आने वाले संकट के लिए सभी मछलियों को संबोधित किया।
(ख) मछुआरे किसकी योजना बना रहे थे ?
उत्तर:
मछुआरे, मछलियाँ पकड़ने के लिए सरोवर में जाल डालने की योजना बना रहे थे।
(ग) सरोवर कब तक तथा क्यों छोड़ने के लिए अनागतविधाता ने कहा ?
उत्तर:
अनागतविधाता ने सवेरा होने से पहले तक सरोवर छोड़ने के लिए कहा क्योंकि मछुआरे सुबह सरोवर में जाल डालने वाले थे।
(घ) कौन-कौन सी मछलियाँ दूसरे सरोवर चली गईं?
उत्तर:
अनागतविधाता समेत बहुत-सी मछलियाँ जो उसकी बात से सहमत थीं, सरोवर छोड़कर चली गई ।
(ङ) यद्भविष्य क्या सोचकर उसी सरोवर में रह गई ?
उत्तर:
यद्भविष्य भाग्य के भरोसे रहकर उसी सरोवर में रुक गई। उसने सोचा कि यदि भाग्य में बचना लिखना होगा, तो बच जाएँगे।

प्रश्न 3.
प्रत्युत्पन्नमति ने कैसे समझा कि मछुआरों को जीवित और स्वस्थ मछलियाँ चाहिए?
उत्तर:
मछुआरों के बीच होने वाली बातचीत से प्रत्युत्पन्नमति समझ गई कि मछुआरों को जीवित तथा स्वस्थ मछलियाँ चाहिए।
प्रश्न 4.
विश्राम करते हुए मछुआरों को सरोवर में क्या अच्छा लगा ?
उत्तर:
विश्राम करते हुए मछुआरों को सरोवर की बड़ी-बड़ी मछलियाँ व वहाँ का रमणीय वातावरण अच्छा लगा।
प्रश्न 5.
सरोवर में मछलियों को देखते ही मछुआरों ने क्या सोचा?
उत्तर:
सरोवर में मछलियों को देखते ही मछुआरों ने जाल डालकर उन्हें पकड़ने के लिए सोचा ।
प्रश्न 6.
तीनों मछलियों में से भाग्यवादी मछली कौन थी? क्या भाग्यवादी होना सही है ?
उत्तर:
तीनों मछलियों में से यद्भविष्य भाग्यवादी थी। भाग्यवादी होना सही नहीं है। हमें भाग्य के सहारे नहीं अपितु कर्म के सहारे जीवन व्यतीत करना चाहिए।
The post तीन मछलियाँ Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 10 appeared first on Learn CBSE.






