Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10993

गंगा की कहानी Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 12

$
0
0

Teachers encourage the use of Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 12 गंगा की कहानी Ganga Ki Kahani Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 5 Hindi गंगा की कहानी Extra Question Answer

Class 5 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer गंगा की कहानी

NCERT Class 5 Hindi Chapter 12 Extra Questions Ganga Ki Kahani

प्रश्न 1.
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए ।

वाराणसी से आगे बढ़ने पर मैं कई नदियों को अपनी गोद में लेती हुई बिहार राज्य में पहुँचती हूँ। यहाँ से पटना भागलपुर आदि नगरों से होती हुई मैं पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती हूँ। पश्चिम बंगाल में मेरी दो धाराएँ हो जाती हैं। एक धारा बांग्लादेश को चली जाती है। वहाँ उसका नाम पद्मा पड़ गया है। दूसरी धारा कोलकाता (कलकत्ता) की ओर जाती है। वहाँ मुझे हुगली भी कहते हैं।

अंत में मैं बंगाल की खाड़ी में समुद्र से मिल जाती हूँ। मुझे भारतवासी पवित्र नदी मानते हैं। गंगोत्री से निकलते समय मेरा चाँदी जैसा चमकीला रूप रहता है। किंतु मुझे दुख है कि काशी पहुँचते-पहुँचते मेरा चमकीला रंग मटमैला हो जाता है। कारखानों और शहरों का गंदा पानी मेरे जल को दूषित कर देता है। लेकिन मुझे अब इस बात की प्रसन्नता है कि इस ओर लोगों का ध्यान गया है।

मेरे जल को शुद्ध करने के प्रयास आरंभ हो गए हैं। मुझे उस दिन की प्रतीक्षा है जब मेरा जल वैसा ही स्वच्छ और निर्मल हो जाएगा जैसा गंगोत्री से निकलते समय रहता है।

(क) वाराणसी से आगे बढ़ने पर गंगा किस राज्य में पहुँचती है?
i. पश्चिम बंगाल
ii. उत्तराखंड
iii. बिहार
iv. उत्तर प्रदेश
उत्तर:
iii. बिहार

(ख) गंगा का जल काशी पहुँचते-पहुँचते कैसा हो जाता है ?
i. चाँदी जैसा
ii. साफ़
iii. चमकीला
iv. गंदा व मटमैला
उत्तर:
iv. गंदा व मटमैला

(ग) गंगा किस समुद्र में मिलती है ?
i. अरब सागर
ii. बंगाल की खाड़ी
iii. प्रशांत महासागर
iv. हिंद महासागर
उत्तर:
ii. बंगाल की खाड़ी

गंगा की कहानी Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 12

(घ) गंगा को उम्मीद है कि एक दिन उसका जल कैसा हो जाएगा?
i. सूख जाएगा
ii. प्रदूषित हो जाएगा
iii. तेज बहने लगेगा
iv. फिर से स्वच्छ और निर्मल हो जाएगा
उत्तर:
iv. फिर से स्वच्छ और निर्मल हो जाएगा

(ङ) काशी इनमें से किस शहर का दूसरा नाम है-
i. वाराणसी का
ii. हरिद्वार का
iii. कानपुर का
iv. कोलकाता का
उत्तर:
ii. हरिद्वार का

प्रश्न 2.
दिए गए गद्यांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

ऋषिकेश और हरिद्वार मेरे किनारों पर बसे प्रसिद्ध तीर्थ हैं। यहाँ का प्राकृतिक दृश्य और वातावरण बहुत शांत है। हरिद्वा में हर बारह वर्ष बाद कुंभ का मेला लगता है। हरिद्वार के पास से एक नहर निकाली गई है जिसे गंगा नहर कहते हैं। लाखो एकड़ भूमि को सींचती हुई यह नहर उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद पहुँचती है।

मैं भी घूमती-घामती कानपुर पहुँच जाती हूँ। कानपुर भारत का प्रसिद्ध औद्योगिक नगर यहाँ कपड़े, चमड़े और लोहे के कारखाने हैं। इन कारखानों को पानी मुझसे ही मिलता है।

(क) ऋषिकेश और हरिद्वार किसके किनारों पर बसे तीर्थ स्थल हैं?
उत्तर:
ऋषिकेश और हरिद्वार गंगा नदी के किनारों पर बसे तीर्थ स्थल हैं।

(ख) हरिद्वार में कितने वर्ष बाद कुंभ का मेला लगता है ?
उत्तर:
हरिद्वार में हर बारह वर्ष बाद कुंभ का मेला लगता है।

(ग) गंगा नहर इनमें से किस शहर से निकलती है?
उत्तर:
गंगा नहर हरिद्वार से निकलती है।

(घ) ऋषिकेश और हरिद्वार किस राज्य में हैं ?
उत्तर:
ऋषिकेश और हरिद्वार उत्तराखंड में है ।

(ङ) कानपुर कैसा शहर है?
उत्तर:
कानपुर भारत का औद्योगिक शहर है। यहाँ कपड़े, चमड़े और लोहे के कारखाने लगे हैं।

प्रश्न 3.
गोमुख क्या है?
उत्तर:
गोमुख वह स्थान है जहाँ से गंगा नदी का उद्गम होता है।

प्रश्न 4.
गंगा का पहला प्रमुख मंदिर कहाँ है?
उत्तर:
गंगा का पहला प्रमुख मंदिर गंगोत्री में है।

गंगा की कहानी Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 12

प्रश्न 5.
राजा भगीरथ ने क्या किया था?
उत्तर:
राजा भगीरथ ने गंगा नदी को धरती पर लाने के लिए तपस्या की थी।

प्रश्न 6.
देवप्रयाग में गंगा से कौन-सी नदी आकर मिलती है?
उत्तर:
देवप्रयाग में गंगा से अलकनंदा नदी आकर मिलती है।

प्रश्न 7.
ऋषिकेश और हरिद्वार किसलिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
ऋषिकेश और हरिद्वार पवित्र तीर्थ स्थल हैं। यहाँ का प्राकृतिक दृश्य और वातावरण बहुत शांत है।

प्रश्न 8.
संगम पर हर वर्ष कौन-सा आयोजन होता है?
उत्तर:
संगम पर प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग आते हैं।

The post गंगा की कहानी Class 5 Extra Question Answer MCQ Hindi Chapter 12 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10993

Latest Images

Trending Articles



Latest Images