Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10970

एक जादुई पिटारा Class 3 Extra Question Answer Hindi Chapter 11

$
0
0

Teachers encourage the use of Class 3 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 11 एक जादुई पिटारा कविता Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 3 Hindi एक जादुई पिटारा Extra Question Answer

Class 3 Hindi Chapter 11 Extra Question Answer एक जादुई पिटारा

NCERT Class 3 Hindi Chapter 11 Extra Questions एक जादुई पिटारा

बहतिकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गोल पर क्या बँधी थी?
(क) डोरा
(ख) रस्सी
(ग) धागा
(घ) सुतली
उत्तर :
(घ) सुतली

प्रश्न 2.
ऊँटों पर सवारी करते हुए रास्ते में क्या मिला?
(क) आटा
(ख) ऊँट
(ग) घोड़ा
(घ) सुपारी
उत्तर :
(घ) सुपारी

प्रश्न 3.
नारियल किस पर फोड़ा गया?
(क) इंट पर
(ख) आटे पर
(ग) घोड़े पर
(घ) चाँद पर
उत्तर :
(ख) आटे पर

प्रश्न 4.
गुब्बारे में कितने छेद हुए थे?
(क) बारह
(ख) नौ
(ग) दो
(घ) एक
उत्तर :
(क) बारह

काव्यांश पर आधारित प्रश्न

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

काव्यांश

भैंसे लाकर जोता खेत,
नाज हुआ बारह सौ सेर।
खा-खा नाज हुए दीवाने,
चले चाल बेहद मस्ताने।

प्रश्न 1.
खेत किससे जोता गया?
(क) घोड़ों
(ख) भैसों से
(ग) ऊँट से
(घ) गायों से
उत्तर :
(ख) भैंसों से

प्रश्न 2.
नाज कितने सेर हुआ था?
(क) बारह सौ सेर
(ख) नौ सेर
(ग) दो सौ सेर
(घ) दो सेर
उत्तर :
(क) बारह सौ सेर

प्रश्न 3.
नाज खा-खाकर सब कैसे हो गए?
उत्तर :
नाज खा-खाकर सब दीवाने हो गए।

प्रश्न 4.
नाज खाकर किसान कैसे चलने लगे?
उत्तर :
नाज खाकर किसान मस्त होकर चलने लगे।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
खूँट किसने गाड़ा खूँट गाड़ते ही क्या निकला?
उत्तर :
कठपुतली ने गाड़े खूँट, उसमें से निकले नौ सौ ऊँट।

प्रश्न 2.
अनाज खाकर सब कैसे हो गए?
उत्तर :
अनाज खाकर सब दीवाने हो गए।

प्रश्न 3.
जादुई पिटारे से क्या निकला?
उत्तर :
जादुई पिटारे से गप्पू गोला निकला।

प्रश्न 4.
नारियल फोड़ने के बाद क्या हुआ?
उत्तर :
नारियल फोड़ने के बाद उसमें से घोड़ा निकला।

लेखन संबंधी प्रश्न

प्रश्न 1.
चित्र को देखकर उसका वर्णन 30 शब्दों में कीजिए।
एक जादुई पिटारा Class 3 Extra Question Answer Hindi Chapter 11 1
उत्तर :
उपरोक्त चित्र में दो बच्चे बारिश में खेल रहे हैं। लड़की के हाथ में कागज की एक नाव है। उसे वह पानी में बहा रही है। दोनों बच्चे बहुत खुश है। उनकी नाव अपने सफर पर निकल पड़ी है। यह चित्र बड़ा ही मनभावन लग रहा है।

The post एक जादुई पिटारा Class 3 Extra Question Answer Hindi Chapter 11 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10970

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>