Teachers encourage the use of Class 3 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 13 पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ कविता Extra Questions and Answers for better language learning.
Class 3 Hindi पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ Extra Question Answer
Class 3 Hindi Chapter 13 Extra Question Answer पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’
NCERT Class 3 Hindi Chapter 13 Extra Questions पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
थिमक्का कितने वर्षों से पौधे लगा रही हैं?
(क) 70 वर्षों से
(ख) 80 वर्षों से
(ग) 50 वर्षों से
(घ) 20 वर्षों से
उत्तर :
(ख) 80 वर्षों से
प्रश्न 2.
थिमक्का पहले कहाँ काम करती थीं?
(क) बाग में
(ग) संस्था में
(ख) घर में
(घ) खान में
उत्तर :
(घ) खान में

प्रश्न 3.
‘सालूमरदा’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) वृक्षारोपण
(ख) पेड़ों से लाभ
(ग) पेड़ों की पंक्ति
(घ) पेड़ों के प्रकार
उत्तर :
(ग) पेड़ों की पंक्ति
प्रश्न 4.
थिमक्का कितने वर्ष की हैं?
(क) 103 वर्ष
(ख) 105 वर्ष
(ग) 108 वर्ष
(घ) 107 वर्ष
उत्तर :
(घ) 107 वर्ष
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
थिमक्का हुलिकल और कुदुर के बीच स्थित 45 किमी लंबे राजमार्ग पर लगभग 385 बरगद के पेड़ लगाने के लिए विख्यात हैं। इन पेड़ों के कारण राजमार्ग अत्यंत रमणीय और सुसज्जित लगने लगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक स्थानों पर पेड़ लगाए, जिनकी संख्या 8000 से अधिक है। इनसे पर्यावरण को बहुत लाभ हुआ। इस कार्य में उन्हें उनके पति ने भी पूरा सहयोग दिया।
प्रश्न 1.
थिमक्का का सहयोग किसने किया?
(क) सरकार
(ख) घरवाले
(ग) बच्चे
(घ) पति
उत्तर :
(घ) पति

प्रश्न 2.
385 बरगद के पेड़ लगाने के लिए कौन विख्यात हैं?
(क) सरकार
(ख) राजमाता
(ग) थिमक्का
(घ) नंदिनी
उत्तर :
(ग) थिमक्का
प्रश्न 3.
थिमक्का ने पेड़ लगाने का कार्य कहाँ किया?
उत्तर :
थिमक्का ने हुलिकल और कुदुर के बीच लंबे राजमार्गं पर पेड़ लगाने का कार्य किया।
प्रश्न 4.
पेड़ लगाने से राजमार्ग कैसा हो गया?
उत्तर :
पेड़ लगाने से राजमार्ग अत्यंत रमणीय और सुसज्जित लगने लगा।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
थिमक्का को किन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया?
उत्तर :
थिमक्का को कई वनीकरण कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया।

प्रश्न 2.
थिमक्का को किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर :
थिमक्का को ‘वृक्षमाता’ और ‘अम्मा’ के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 3.
थिमक्का को किससे सम्मानित किया गया?
उत्तर :
थिमक्का को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 4.
वर्तमान समय में थिमक्का की आयु कितनी है?
उत्तर :
वर्तमान समय में थिमक्का की आयु 107 वर्ष है।
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘बगीचा’ पर कम-से-कम 40 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर :
मेरे घर के पास एक बड़ा बगीचा है। वहाँ पर मैं रोज शाम को माताजी के साथ घूमने जाती हूँ। वह बगीचा बहुत सुंदर है। उसमें आम, जामुन, नीम, पीपल, अशोक के बड़े-बड़े पेड़ हैं। वह हरी घास से घिरा हुआ मैदान है, जिसमें हम सभी बच्चे देर तक खेलते हैं।
The post पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ Class 3 Extra Question Answer Hindi Chapter 13 appeared first on Learn CBSE.