Teachers encourage the use of Class 3 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 15 भारत कविता Extra Questions and Answers for better language learning.
Class 3 Hindi भारत Extra Question Answer
Class 3 Hindi Chapter 15 Extra Question Answer भारत
NCERT Class 3 Hindi Chapter 15 Extra Questions भारत
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कौन-सा देश हम सबको प्यारा है?
(क) भारत
(ख) रूस
(ग) नेपाल
(घ) चीन
उत्तर :
(क) भारत
प्रश्न 2.
समुंदर किसके चरण धोता है?
(क) नेपाल के
(ख) अमेरिका के
(ग) भारत के
(घ) जर्मनी के
उत्तर :
(ग) भारत के

प्रश्न 3.
गंगा-यमुना की धारा कहाँ बहती है?
(क) भारत में
(ख) रूस में
(ग) नेपाल में
(घ) चीन में
उत्तर :
(क) भारत में
प्रश्न 4.
किसकी धारा से सारा जग पवित्र है ?
(क) नल की
(ख) गंगा-यमुना की
(ग) नहर की
(घ) नलकूप की
उत्तर :
(ख) गंगा-यमुना की
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर : दीजिए।
काव्यांश
गंगा-यमुना की है धारा,
जिनसे है पवित्र जग सारा।
अन्न, फूल, फल, जल हैं प्यारे
तुझमें रत्न जवाहर न्यारे।
प्रश्न 1.
गंगा-यमुना की धारा कहाँ बहती है?
(क) उत्तर : प्रदेश में
(ख) विदेश में
(ग) भारत में
(घ) हिमाचल प्रदेश में
उत्तर :
(ग) भारत में

प्रश्न 2.
सारा जग किससे पवित्र है?
(क) गंगा-यमुना से
(ख) नहर से
(ग) पानी से
(घ) कुओं से
उत्तर :
(क) गंगा-यमुना से
प्रश्न 3.
अन्न, फूल, फल, जल किसके प्यारे हैं?
उत्तर :
अन्न, फूल, फल, जल सब भारत के प्यारे हैं।
प्रश्न 4.
जवाहर, रत्न कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर :
जवाहर, रत्न भारत में पाए जाते हैं?
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
भारत की क्या-क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
भारत की सुंदरता, विशेष व्यक्ति, नदियाँ पहाड़, अन्न, फल, फूल, कीमती रत्न भारत की विशेषताएँ हैं।
प्रश्न 2.
भारत में कौन-सी नदियों की धारा बहती है?
उत्तर :
भारत में गंगा-यमुना की धारा बहती है।
प्रश्न 3.
हिमालय किसका मुकुट है?
उत्तर :
हिमालय भारत का मुकुट है।

प्रश्न 4.
भारत के नामी पुत्र कौन है?
उत्तर :
भारत के नामी पुत्र राम और कृष्ण हैं।
प्रश्न 5.
भारत देश क्यों प्यारा है? बताइए।
उत्तर :
भारत देश बहुत न्यारा है इसलिए बहुत प्यारा है।
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘मेरा परिचय’ विषय पर कम-से-कम 40 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर :
मेरा नाम मोहित है। मैं आठ वर्ष का हूँ। मैं तीसरी कक्षा में पढ़ता हूँ। मेरे विद्यालय का नाम ‘आदर्श विद्यालय’ है। मुझे दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। मेरा जन्मदिन दस अगस्त को आता है। मेरा एक भाई व एक बहन है। मेरे भाई-बहन मुझसे बड़े हैं।
The post भारत Class 3 Extra Question Answer Hindi Chapter 15 appeared first on Learn CBSE.