Teachers encourage the use of Class 8 Hindi Extra Question Answer Malhar Chapter 1 स्वदेश Extra Questions and Answers for better language learning.
Class 8 Hindi स्वदेश Extra Question Answer
Class 8 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer स्वदेश
NCERT Class 8 Hindi Chapter 1 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता के कवि का नाम क्या है?
उत्तर:
गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ ।
प्रश्न 2.
कवि ने किस हृदय को पत्थर कहा है?
उत्तर:
जिस हृदय में स्वदेश के प्रति प्रेम नहीं होता, कवि ने उस हृदय को पत्थर कहा है ।
प्रश्न 3.
‘रस-धार’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
हृदय में देश के प्रति भावना या संवेदना की बहती धारा को रस – धार कहा गया है।
प्रश्न 4.
‘स्वदेश’ का अर्थ क्या है?
उत्तर:
अपना देश अर्थात मातृभूमि ।
प्रश्न 5.
‘परवाना’ किसे कहा गया है?
उत्तर:
वह जो देश के लिए बलिदान देता है।
प्रश्न 6.
‘काल – दीप’ किसका प्रतीक है?
उत्तर:
मृत्यु या अंत का प्रतीक ।
प्रश्न 7.
कवि ने किसके लिए ‘तोप और तलवार’ शब्दों का प्रयोग किया है?
उत्तर:
कवि ने ‘तोप और तलवार’ शब्दों का प्रयोग देश की रक्षा के प्रतीक रूप में किया है अर्थात शक्ति, साहस और उत्सर्ग की भावना ।
प्रश्न 8.
‘संसार – संग’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
समाज के साथ जुड़ाव संसार में वर्तमान को अपनाना।
प्रश्न 9.
‘खजाने खोलने’ का अर्थ क्या है?
उत्तर:
देश की समृद्धि और सांस्कृतिक रूपी धरोहर ।
प्रश्न 10.
नवरत्न किसका संकेत है?
उत्तर:
‘नवरत्न’ अद्भुत ज्ञान, प्रतिभाओं एवं उपलब्धियों का प्रतीक है।
प्रश्न 11.
कवि के अनुसार किसके पास कुछ सार नहीं होता?
उत्तर:
जो स्वदेश से प्रेम नहीं करता उसके पास जीवन का कुछ सार नहीं होता ।
प्रश्न 12.
‘दाना-पानी’ किसका प्रतीक है?
उत्तर:
‘दाना-पानी’ जीवन निर्वाह के साधनों का प्रतीक है।
प्रश्न 13.
‘ज्ञानी’ शब्द का अर्थ बताइए।
उत्तर:
विद्वान व्यक्ति ।
प्रश्न 14.
‘दीवानी’ शब्द का भावार्थ क्या है?
उत्तर:
जो मनुष्य अपने देश से अत्यधिक प्रेम करता हो, हरदम उसके प्रति आकर्षित होता हो ।
प्रश्न 15.
‘जान एक दिन जाने को’ से कवि का क्या संकेत है?
उत्तर:
जीवन नश्वर है, मृत्यु निश्चित है।
स्वदेश Class 8 Hindi Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता के अनुसार ऐसा हृदय पत्थर समान क्यों है जिसमें स्वदेश प्रेम नहीं है?
उत्तर:
जिस हृदय में स्वदेश प्रेम की भावना नहीं होती, उसमें देश के लिए समर्पण का कोई भाव नहीं होता, इसलिए कवि उसे पत्थर कहता है ।
प्रश्न 2.
कवि ने साहस को क्यों आवश्यक बताया है?
उत्तर:
कवि ने साहस को जीवन में आवश्यक माना है क्योंकि बिना साहस के व्यक्ति समाज या देश के लिए कोई कार्य नहीं कर सकता। साहस के बिना जीवन में किसी प्रकार की भी सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती।
प्रश्न 3.
कविता में ‘मिट्टी’ का क्या महत्व बताया गया है?
उत्तर:
मिट्टी वही है जिसमें हम जन्मे, पले-बढ़े, जिससे भोजन और जीवन प्राप्त हुआ । यह हमारी मातृभूमि है, जिसके प्रति प्रेम और कर्तव्य भाव होना चाहिए ।
प्रश्न 4.
कवि ने किस प्रकार कहा है कि जीवन में देश- प्रेम आवश्यक है?
उत्तर:
कवि कहते हैं कि जो व्यक्ति देश के लिए नहीं जिया, उसके जीवन का कोई मूल्य नहीं है। देश-प्रेम से ही जीवन सार्थक होता है।
प्रश्न 5.
‘सब कुछ है अपने हाथों में’ – इस पंक्ति का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
यह पंक्ति आत्मविश्वास और कर्म के प्रति प्रेरित करती है कि हम अपनी शक्ति और प्रयास से देश की रक्षा और उन्नति कर सकते हैं।
प्रश्न 6.
कवि के अनुसार स्वदेश के प्रति प्रेम न रखने वाला व्यक्ति कैसा है ?
उत्तर:
ऐसा व्यक्ति केवल भूमि पर बोझ है, क्योंकि उसमें न भावना है, न योगदान की इच्छा । वह समाज और देश के लिए व्यर्थ है।
प्रश्न 7.
कविता में ‘ज्ञानी’ और ‘राजा-रानी’ का उल्लेख किस संदर्भ में किया गया है?
उत्तर:
कविता में ‘ज्ञानी’ शब्द का प्रयोग विद्वानों के लिए किया है और ‘राजा-रानी’ का अर्थ यह है कि इस देश पर सभी का समान अधिकार है।
प्रश्न 8.
‘काल – दीप’ और ‘परवाने’ किस बात का प्रतीक हैं?
उत्तर:
‘काल – दीप’ मृत्यु और ‘परवाने’ बलिदान करने वाले व्यक्ति के प्रतीक हैं जो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं।
प्रश्न 9.
कविता में ‘रस-धार’ का प्रयोग किसलिए किया गया है?
उत्तर:
‘रस – धार’ का प्रयोग उस हृदय के लिए किया गया है जिसमें भावनाएँ बहती हों – यानी सजीव, संवेदनशील हृदय।
प्रश्न 10.
‘क्या तोप नहीं तलवार नहीं’ – से क्या संकेत मिलता है?
उत्तर:
यह पंक्ति देश की शक्ति, आत्मबल और संघर्ष क्षमता को दर्शाती है । कवि बताता है कि हममें साहस और साधन दोनों हैं।
स्वदेश Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता ‘स्वदेश’ में कवि ने स्वदेश प्रेम को सर्वोपरि क्यों माना है?
उत्तर:
कवि ने इस कविता में स्वदेश प्रेम को एक जीवंत, सजीव हृदय की पहचान बताया है। उनका मानना है कि जो व्यक्ति अपने देश के लिए नहीं सोचता, न उसे प्रेम करता है और न समाज या देश के लिए कुछ करता है, उसका हृदय पत्थर जैसा है। कवि बताते हैं कि जो व्यक्ति अपने जीवन में देश के लिए योगदान नहीं देता, उसका जीवन व्यर्थ है। देश की मिट्टी, उसके संसाधन, संस्कृति और विरासत से जो व्यक्ति जुड़ा होता है, वही सच्चा देशभक्त है।
प्रश्न 2.
कविता के आधार पर देश के प्रति नागरिक का क्या कर्तव्य होना चाहिए?
उत्तर:
कविता हमें यह सिखाती है कि प्रत्येक नागरिक का पहला कर्तव्य अपने देश के प्रति प्रेम रखना है। उसे समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए । साहस, बलिदान और सामाजिक सहयोग के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मातृभूमि से मिले अन्न, जल और जीवन के लिए कृतज्ञ रहना चाहिए और जब भी देश को ज़रूरत हो, व्यक्ति को अपने प्राणों का बलिदान देने में भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
प्रश्न 3.
‘स्वदेश’ कविता देशभक्ति की भावना को कैसे जाग्रत करती है ?
उत्तर:
यह कविता देश-प्रेम की सजीव प्रतिमा है । कवि ने हृदय में स्वदेश प्रेम की अनिवार्यता को स्थापित किया है। वे बताते हैं कि मातृभूमि के लिए बलिदान, उसकी मिट्टी का सम्मान, उसकी संस्कृति पर गर्व और अपने दायित्वों की पूर्ति ही सच्ची देशभक्ति है। कविता अपने देश के लिए सम्मान, साहस और समर्पण की भावना को जगाती है।
प्रश्न 4.
‘वह हृदय नहीं है पत्थर है ‘ – इस पंक्ति के माध्यम से क़वि क्या कहना चाहता है?
उत्तर:
इस पंक्ति में कवि कहता है कि जिस व्यक्ति में अपने देश के लिए प्रेम नहीं है, वह केवल शरीर का जीवित रूप है, उसका मन मृत है। उसमें कोई संवेदना, कोई भावना नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कवि निर्जीव पत्थर के समान मानते हैं। यह देश के प्रति प्रेम को सबसे आवश्यक भाव बताता है।
प्रश्न 5.
‘सब कुछ है अपने हाथों में’ – पंक्ति के आधार पर कविता में आत्मनिर्भरता का क्या संदेश है?
उत्तर:
इस पंक्ति में कवि आत्मनिर्भरता और आत्म- विश्वास का संदेश देता है। वह बताता है कि देश की रक्षा, उसकी उन्नति और गौरव को बनाए रखने की शक्ति हमारे अपने हाथों में है। यदि हम चाहें तो साहस, शक्ति और ज्ञान से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह युवाओं को प्रेरित करता है कि वे स्वयं को कम न समझें और आगे बढ़ें।
आपकी सोच
प्रश्न 1.
यदि आज के युवा अपने स्वदेश से प्रेम न करें, तो क्या परिणाम होंगे?
उत्तर:
अगर आज के युवा अपने देश से प्रेम नहीं करेंगे तो उनमें जिम्मेदारी, बलिदान और राष्ट्रनिर्माण की भावना समाप्त हो जाएगी। इससे देश की संस्कृति, अखंडता और विकास पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। युवाओं को देश का वर्तमान और भविष्य कहा जाता है, इसलिए उनमें देश-प्रेम होना अत्यंत आवश्यक है।
प्रश्न 2.
आपके विचार में सच्चा देशभक्त कौन होता है?
उत्तर:
मेरे अनुसार सच्चा देशभक्त वही है जो अपने देश के लिए न केवल शब्दों से, बल्कि कर्मों से भी प्रेम दर्शाता है। वह अपने कर्तव्यों का पालन करता है, समाज के विकास में सहयोग करता है और ज़रूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिए आगे आता है। वह ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है।
Class 8 Hindi Chapter 1 Extra Questions for Practice
बहुवैकल्पिक प्रश्न
दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प के आधार पर दीजिए-
प्रश्न 1.
‘वह हृदय नहीं है पत्थर है’ इस पंक्ति का अर्थ है:
(क) पत्थर भी हृदय हो सकता है।
(ख) जिस हृदय में देशप्रेम नहीं, वह कठोर है।
(ग) हृदय पत्थर जैसा सुंदर होता है।
(घ) स्वदेश प्रेम अनावश्यक है।
प्रश्न 2.
कवि के अनुसार जीवन में सार किससे आता है ?
(क) दौलत से
(ख) देशभक्ति से
(ग) परिवार से
(घ) व्यापार से
प्रश्न 3.
कविता में किसका उद्धार ज़रूरी बताया गया है ?
(क) समाज का
(ख) जाति का
(ग) संसार का
(घ) परिवार का
प्रश्न 4.
कवि ने किनकी तुलना दीप और परवाने से की है ?
(क) राजा और प्रजा
(ख) देश और नागरिक
(ग) काल और मनुष्य
(घ) वीर और शत्रु
प्रश्न 5.
कविता में “नवरत्न” किसका प्रतीक है?
(क) आभूषणों का
(ख) देश की समृद्धि का
(ग) धर्म का
(घ) साहित्य का
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
एक शब्द अथवा एक पंक्ति में उत्तर दें ।
प्रश्न 1.
‘स्वदेश’ कविता के रचयिता कौन हैं?
प्रश्न 2.
हृदय को पत्थर कब कहा गया है?
प्रश्न 3.
कवि ने साहस छोड़ने वाले व्यक्ति के लिए क्या कहा है?
प्रश्न 4.
कविता में किस मिट्टी की बात की गई है? 5. मनुष्य के जीवन को क्या निश्चित बताया गया है ?
लघु उत्तरीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में दीजिए-
प्रश्न 1.
कवि ने जीवन में ‘भावनाओं’ को क्यों आवश्यक बताया है?
प्रश्न 2.
‘हम हैं जिसके राजा-रानी’ – यह किसके लिए कहा गया है और क्यों?
प्रश्न 3.
कवि ने देशप्रेम से विहीन व्यक्ति की तुलना किससे की है?
प्रश्न 4.
‘काल – दीप’ और ‘परवाना’ प्रतीकों का क्या अर्थ है?
प्रश्न 5.
कविता के अनुसार, व्यक्ति को अपने देश के लिए क्या करना चाहिए?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में दीजिए-
प्रश्न 1.
कविता ‘स्वदेश’ में राष्ट्रप्रेम को केंद्र में रखते हुए कवि ने किन-किन बातों का संकेत दिया है?
प्रश्न 2.
कवि ने हृदय को पत्थर कहकर किस प्रकार की चेतावनी दी है ?
प्रश्न 3.
‘सब कुछ है अपने हाथों में इस कथन का गहराई से विश्लेषण कीजिए ।
प्रश्न 4.
कविता में कवि ने जीवन और मृत्यु के संदर्भ में क्या दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है?
प्रश्न 5.
‘स्वदेश’ कविता में कवि ने देश के प्रति व्यक्ति की क्या जिम्मेदारियाँ बताई हैं?
आपकी सोच
दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी सोच के आधार पर दीजिए-
प्रश्न 1.
क्या केवल भावनात्मक लगाव से ही देशप्रेम साबित होता है? अपने विचार लिखिए ।
प्रश्न 2.
आज के युवाओं में स्वदेश प्रेम की भावना कितनी दिखाई देती है? अपने शब्दों में लिखिए।
प्रश्न 3.
क्या जाति- उद्धार के बिना व्यक्ति का उद्धार संभव है ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 4.
यदि कोई अपने देश के लिए बलिदान नहीं देना चाहता, तो क्या उसका जीवन व्यर्थ है? अगर ‘हाँ’ तो क्यों ?
प्रश्न 5.
आज के संदर्भ में कविता ‘स्वदेश’ की क्या प्रासंगिकता है?
The post स्वदेश Class 8 Extra Question Answer Hindi Chapter 1 appeared first on Learn CBSE.