CBSE Class 9 Hindi B व्याकरण नुक्ता
नुक्ता – हिंदी भाषा के शब्द भंडार को समृद्ध बनाने में आगत शब्दों का बड़ा योगदान है। इन शब्दों में अंग्रेजी भाषा के शब्दों की तरह ही उर्दू, फारसी और अरबी शब्दों का भी अपना विशेष योगदान है। इनमें बहुत-से शब्द ऐसे हैं जिनकी उच्चारण शुद्धता और उनका सही अर्थ बनाए रखने के लिए लिखते समय उनके नीचे छोटी बिंदी लगा दी जाती है। इसी बिंदी को नुक्ता कहा जाता है।
नुक्ते का प्रयोग क्यों करें –
1. नुक्ते का प्रयोग न करने पर कई बार उस शब्द का अर्थ पूरी तरह बदल जाता है। इससे अर्थ का अनर्थ होने की संभावना बढ़ जाती है;
जैसे
राज – (शासन)
तेज – (चमक)
जरा – (बुढ़ापा)
खाना – (भोजन)
खान – (खदान, भंडार)
राज़ – (रहस्य)
तेज़ – (रफ़्तार, वेग)
ज़रा – (थोड़ा)
ख़ाना – (घर, मकान)
ख़ान – (सरदार, स्वामी)
2. कुछ शब्दों के शुद्ध उच्चारण के लिए नुक्ते का प्रयोग आवश्यक है; जैसे-उर्दू की ध्वनियाँ, क, ख, ग ध्वनियाँ नुक्ता युक्त हैं। इनके उच्चारण भी हिंदी के क, ख, ग से भिन्न हैं।
Image may be NSFW.
Clik here to view.
अभ्यास प्रश्न
प्रश्नः 1.
निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थानों पर नुक्ते का प्रयोग करके शब्दों को पुनः लिखिए –
- कफन
- खौफ
- जुकाम
- फसल
- गुजरना
- गुफ्तगू
- फैशन
- फीस
- गजट
- फौलाद
- फजल
- ज्यादा
- जरूर
- जिंदगी
- कयामत
- गजब
- जख्म
- फिल्माना
- मजबूर
- ग्रेफाइट
- फौजी
- फारसी
- फौरन
- खत
- फतह
- खाक
- कर्जा
- फतवा
- खमीर
- जालिम
- काबिल
- फर्जी
- जमानत
- फकीर
- फजूल
- फेल
उत्तरः
- कफ़न,
- ख़ौफ़
- जुकाम
- फ़सल
- गुज़रना
- गुफ़्तगू
- फैशन
- फ़ीस
- गज़ट
- फ़ौलाद
- फ़जल
- ज्यादा
- ज़रूर
- ज़िदगी
- क़यामत
- गज़ब
- जख़्म
- फ़िल्माना
- मज़बूर
- ग्रेफ़ाइट
- फ़ौजी
- फ़ारसी
- फ़ौरन
- ख़त
- फ़तह
- ख़ाक
- कर्जा
- फ़तवा
- ख़मीर
- ज़ालिम
- क़ाबिल
- फ़र्जी
- ज़मानत
- फ़कीर
- फ़जूल
- फ़ेल
प्रश्नः 2.
निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर लगे नुक्ते वाले शब्द लिखिए –
- फ़लदार, फूलदान, फ़सल
- ग़ाय, ग़रीब, गोपाल
- ख़रगोश, ख़्याल, जीवन
- ज़रा, रोटी, सफ़ल
- नज्म, कमज़ोर, क़माऊ
- इज़्ज़त, क़ामयाब, क़यामत
उत्तरः
- फ़सल
- ग़रीब
- ख़याल
- ज़रा
- नज़्म कमज़ोर
- इज्ज़त क़यामत
विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
प्रश्नः 1.
निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर लगे नुक्ते वाले शब्द लिखिए –
- नफ़रत, बिजली
- ताज़गी, हिफ़ाज़त, जयकार
- हाज़िर, पकड़
- ज़हर जुलम क़िताब
- दरवाज़ा जीवन लिफ़ाफ़े
- हफ़्ता, जामुन, कागज़
- ज़मानत जीवन जिंदगी
- रफ़्तार अंग्रेज़ जंगल
- तकलीफ़ कर्ज़ क़लम
- फ़रमान, मरीज़, फ़ल
उत्तरः
- नफ़रत
- ताज़गी, हिफ़ाज़त
- हाज़िर
- ज़हर
- दरवाज़ा, लिफ़ाफ़े
- हफ़्ता, कागज़
- ज़मानत जिंदगी
- रफ़्तार अंग्रेज़
- तकलीफ़, कर्ज
- फ़रमान मरीज़
प्रश्नः 2.
निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर नुक्ते लगाकर लिखिए –
- जमीन
- सब्जी
- हुजूर
- जरूरत
- जुबान
- नजीर
- मुफलिस
- जरदार
- मस्जिद
- दिलपजीर
उत्तरः
- ज़मीन
- सब्जी
- हुजूर
- ज़रूरत
- जुबान
- नज़ीर
- मुफ़लिस
- ज़रदार
- मस्ज़िद
- दिलपज़ीर
NCERT Solutions for Class 9 Hindi
The post CBSE Class 9 Hindi B व्याकरण नुक्ता appeared first on Learn CBSE.