Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10026

CBSE Class 11 Hindi रचना परिपत्र

$
0
0

CBSE Class 11 Hindi Rachana परिपत्र

परिपत्र –

प्रश्न 1.
परिपत्र से क्या आशय है?
उत्तर :
जब किसी सरकार, संस्थान अथवा कार्यालय द्वारा कोई पत्र एक साथ अनेक लोगों अथवा विभागों को बिना संबोधन के भेजा जाता है, उसे परिपत्र कहते हैं।

प्रश्न 2.
स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली व्वारा कर्मचारियों के लिए सरकारी चिकित्सालयों में मुफ्त इलाज के संबंध में परिपत्र लिखिए।
उत्तर :
स्वास्थ्य मंत्रलय, नई दिल्ली।
पत्रांक: 13/13/स्वा॰20XX

नई दिल्ली, 13 मई 20XX

परिपत्र

विषयः कर्मचारियों के लिए सरकारी चिकित्सालयों में मुप्त इलाज स्वास्थ्य मंत्रलय नई दिल्ली द्वारा कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों को देश के सरकारी चिकित्सालयों में मुज्त इलाज की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने निकटस्य चिकित्सालय से चिकित्सा संबंधी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
डॉ० सुभाष भारती
सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत सरकार, नई दिल्ली।

प्रश्न 3.
अखिल भारतीय साहित्य, शिक्षा एवं संस्कृति परिषव के महानिदेशक की तरफ़ से कार्यालयों में मोबाइल फ़ोन पर होने वाले व्यय के लिए निर्धारित सीमा पर परिपत्र लिखिए।
उत्तर :
अखिल भारतीय साहित्य, शिक्षा एवं संस्कृति परिषद
महानिदेशालय
पत्र क्रमांक: 11 / 19 / अ०भा० 20XX

नई दिल्ली, 11 जनवरी 20XX

विषय: मोबाइल फ़ोन पर होने वाले व्यय हेतु निर्धारित सीमा।
महानिदेशालय ने उपर्युक्त विषय के संदर्भ में 10 दिसंबर, 20XX को एक परिपत्र जारी किया था। जिसमें मोबाइल फ़ोन पर होने वाले व्यय की सीमा चार हज़ार रुपए प्रतिमास निर्धारित की गई थी।
अखिल भारतीय साहित्य, शिक्षा एवं संस्कृति परिषद द्वारा इस संदर्भ में पुनर्विचार करते हुए संशोधन किया गया है। परिपद द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए यह सीमा पाँच हज़ार रुपए प्रतिमास होगी। उपर्युक्त परिपत्र के अन्य प्रावधान पूर्ववत ही रहेंगे। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

वीर विक्रमजीत
निदेशक
अखिल भारतीय साहित्य शिक्षा एवं संस्कृति परिषद, नई दिल्ली।

प्रश्न 4.
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के महानिदेशक की तरफ़ से अगामी परीक्षाएँ नकल मुक्त करवाने हेतु परिपत्र लिखिए। उत्तर :
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड
निदेशालय
पत्रांक: 15 / 05 / के०शि॰20XX

नई दिल्ली, 7 दिसंबर 20XX

परिपत्र

विषय: अगामी परीक्षाएँ नकल रहित करवाने हेतु
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के महानिदेशक द्वारा अगामी परीक्षाओं के संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि सभी परीक्षाएँ नकल रहित करवाई जाएँगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए संबंधित के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केंद्र के चारों तरफ़ धारा 144 लागू की जाएगी। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।
दामोदर राव
महानिदेशक
केंद्रीय शिक्षा बोर, नई दिल्ली।

11th Class Hindi Book Antra Questions and Answers 

The post CBSE Class 11 Hindi रचना परिपत्र appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10026

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>