Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9776

Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन

$
0
0

Chapter-wise Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi लंबाई एवं गति का मापन are useful for focused study.

Class 6 Science Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi Medium लंबाई एवं गति का मापन

अति लघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बूझो एक सीधी सड़क पर अपनी साइकिल पर जा रहा था। उसने साइकिल के विभिन्न हिस्सों की गति को (i) सरल रेखीय गति, (ii) वृत्तीय गति और (iii) सरल रेखीय गति के साथ-साथ वृत्तीय गति में वर्गीकृत किया। क्या आप प्रत्येक प्रकार की गति के लिए साइकिल के एक हिस्से को सूचीबद्ध कर सकते हैं?
उत्तर:
(i) सरल रेखीय गति : हैंडल, छड़ या सीट
(ii) वृत्तीय गति : पैडल
(iii) सरल रेखीय गति और वृत्तीय गति: पहिया

प्रश्न 2.
मापन का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
मापन का अर्थ है भौतिक मात्रा के मूल्यों को जानना (लंबाई, भार, आयतन आदि)।

प्रश्न 3.
बालिश्त (हैंडस्पैन) क्या है?
उत्तर:
कोहनी से उँगलियों के छोरों तक की माप को बालिश्त (हैंडस्पैन) कहते हैं।

प्रश्न 4.
आज मात्रकों की कौन-सी प्रणाली प्रयुक्त होती है ?
उत्तर:
आज अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (SI) प्रयुक्त होती है।

Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन

लघुत्तरीय प्रश्न – I

प्रश्न 1.
Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन 1
ऊपर दी गई आकृति एक ग्रिल की है जो कि सीधी और . गोल ( वृत्तीय) लोहे की छड़ों से बनी है। आप इस हिस्से की छड़ों की लंबाई को कैसे ज्ञात करेंगे, जिससे कि ठेकेदार को भुगतान दिए जा सके?
उत्तर:
लंबाई को एक धागे की सहायता से मापा जा सकता है जिसे आगे एक पैमाने की सहायता से मापा जा सकता है।

प्रश्न 2.
ट्रेन में यात्रा करते समय ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रैक के पास के पेड़ चल रहे हैं जबकि सह-यात्री स्थिर दिखाई देते हैं। कारण स्पष्ट करें।
उत्तर:
जब हम चलती ट्रेन से पेड़ों को देखते हैं, तो हमारे सापेक्ष उनकी स्थिति बदल रही होती है। अतः वे गतिशील प्रतीत होते हैं। दूसरी ओर सह-यात्री की स्थिति में हमारे सापेक्ष परिवर्तन नहीं हो रहा है, इसलिए वे स्थिर प्रतीत होते हैं।

प्रश्न 3.
एक चलती साइकिल के पहिए और एक चलते विद्युत पंखे के ब्लेड पर लगे निशान की गति में किस प्रकार का अंतर है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
एक चलती साइकिल का पहिया वृत्तीय के साथ-साथ सरल रेखीय गति को दर्शाता है जबकि एक चलते पंखे का ब्लेड केबल वृत्तीय गति दर्शाता है।

प्रश्न 4.
मानक मात्रक की क्या आवश्यकता है?
उत्तर:
गैर-मानक मात्रक जैसे क्यूबिट, पैर की माप (कदम) आदि व्यक्ति से व्यक्ति तक बदलते रहते हैं। इससे नाप में भ्रम पैदा हो जाता है। अतः एक सर्वमान्य मानक मात्रक की आवश्यकता पड़ी।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित उदाहरणों में गति के प्रकार को पहचानें :
(a) एक बच्चे की झूले पर गति।
(b) परेड में एक सैनिक का मार्च पास्ट।
उत्तर:
(a) आवर्ती गति
(b) रैखिक गति

लघुत्तरीय प्रश्न – II

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रकार की गति के लिए एक उदाहरण लिखिए।
(a) सरल रेखीय गति
(b) वृत्तीय
(c) आवर्ती
(d) वृत्तीय और आवर्ती
उत्तर:
(a) एक सीधी सड़क पर चलती कोई वस्तु, गिरता पत्थर, इत्यादि।
(b) घूमते पंखे के ब्लेड पर लगा एक चिह्न, घड़ी की सुइयों के शीर्ष, तारें, इत्यादि।
(c) झूले पर बच्चे की गति, पेंडुलम की गति, गिटार की इत्यादि।
(d) एक चलते पंखे के ब्लेड, एक घड़ी की सुइयाँ, इत्यादि।

Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन

प्रश्न 2.
तीन विद्यार्थियों ने एक गलियारे की लंबाई मापी और अपने माप की सूचना दी। उनके माप के मान अलग- अलग थे। उनके माप में अंतर के लिए क्या कारण हो सकता है?
उत्तर:
उनके माप में अंतर के कुछ कारण हो सकते हैं :

  1. विभिन्न माप उपकरणों का उपयोग किया गया।
  2. मापने के लिए वे जो तरीका चुनते हैं वह (मानकीकृत) प्रामाणिक नहीं है।
  3. मापने वाले उपकरण खराब हो सकते हैं।

प्रश्न 3.
सिलाई मशीन एक ही समय में वृत्तीय गति और आवर्ती गति किस प्रकार दर्शाती है?
उत्तर:
यह एक ही स्थान पर रहती है जबकि इसका चक्र वृत्तीय गति में चलता है। जब तक इसका चक्र घूमता है इसकी सुई ऊपर-नीचे गति करती रहती है। यह सुई आवर्ती गति करती रहती है।

प्रश्न 4.
माप का परिणाम कैसे व्यक्त किया जाता है?
उत्तर:
एक माप का परिणाम दो भागों में व्यक्त किया जाता है। पहला भाग एक संख्या है दूसरा भाग माप की इकाई है। संख्या दर्शाती है कि मापी जाने वाली मात्रा के बराबर इकाई कितनी बार है।
उदाहरण के लिए, एक कमरे की लंबाई मीटर पैमाने के 4 गुना के बराबर है तो इसकी लंबाई 4 मीटर है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चार बच्चे एक मेज की लंबाई मापते हैं जो लगभग 2 m थी। उनमें से प्रत्येक ने इसे मापने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया।
(i) सैम ने इसे आधे मीटर लंबे धागे से मापा।
(ii) गुरमीत ने इसे अपने ज्योमेट्री बॉक्स से 15 cm पैमाने से मापा।
(iii) रीना ने इसे अपने बालिश्तों का उपयोग करके मापा।
(iv) सलीम ने इसे 5m लंबे मापने वाले फीते का उपयोग करके मापा।
इनमें से किसे सबसे ज्यादा सटीक लंबाई मिलेगी ? अपना कारण बताओ।
उत्तर:
सलीम को सबसे सटीक लंबाई मिलेगी। कारण यह है कि इस मामले में मेज की लंबाई एक बार में मापी जा सकती है क्योंकि मेज मापने वाला फीता इससे अधिक लंबा है। अन्य मामलों में एक से अधिक मापों के कारण त्रुटि होने की संभावना अधिक होती है।

प्रश्न 2.
लंबाई मापते समय हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर:
हमें निम्नलिखित सावधानी बरतनी होगी :
(1) पैमाने को इसकी लंबाई के साथ वस्तु के संपर्क में रखें।
Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन 2
चित्र: पैमाने को वस्तु की लंबाई के अनुदिश रखने की विधि (a) सही और (b) गलत

(2) कुछ पैमानों में सिरे टूटे हो सकते हैं अथवा शून्य अंकन स्पष्ट नहीं है। ऐसे मामलों में माप को पैमाने के शून्य चिह्न से नहीं लिया जाना चाहिए।

(3) माप लेने के लिए आँख की सही स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है। जहाँ माप लिया जाना है उस बिंदु के ठीक ऊपर आँख होनी चाहिए।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चित्र में एक बैलगाड़ी को दिखाया गया है जिसका उपयोग गाँवों में एक जगह से दूसरी जगह सामग्री के परिवहन के लिए किया जाता है।
बैलगाड़ी में कौन-सा बदलाव वाहन की दक्षता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा होगा?
Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन 3
(a) बैलों के स्थान पर इंजन का उपयोग
(b) अधिक संख्या में ड्राइवरों का उपयोग
(c) पहियों की संख्या बढ़ाकर
(d) गाड़ी में अधिक संख्या में पहिए जोड़ना
उत्तर:
(a) बैलों के स्थान पर इंजन का उपयोग

प्रश्न 2.
चित्र में यातायात के साधनों का विकास दिखाया गया है।
Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन 4
यातायात के विकास के लिए, मुख्य रूप से इनमें से कौन-सा कारक उत्तरदायी है?
(a) वाहन का आकार
(b) खींचने के लिए जानवरों का उपयोग
(c) वाहन में पहियों का उपयोग
(d) वाहन चलाने वाले लोगों की संख्या
उत्तर:
(c) वाहन में पहियों का उपयोग

प्रश्न 3.
एक विद्यार्थी कमरे की लंबाई मापना चाहता है। विद्यार्थी के पास तालिका में दिखाई गई विभिन्न सामग्री हैं।

लकड़ी की लंबी छड़, एक 15 cm पैमाना, एक पेन धागे का टुकड़ा

कमरे की लंबाई मापने के लिए कौन-सी वस्तु चुनी जा सकती है?
(a) एक पेन
(b) एक 15 cm पैमाना
(c) धागे का टुकड़ा
(d) लकड़ी की लंबी छड़ी
उत्तर:
(b) एक 15 cm पैमाना

Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन

प्रश्न 4.
एक विद्यार्थी एक बगीचे की बाड़ की लंबाई मापना चाहता है। विद्यार्थी के पास एक लंबी लकड़ी की छड़ और 30 cm पैमाना है। बाड़ की लंबाई आसानी से मापने के लिए विद्यार्थी क्या कर सकता है?
(a) पैर के पंजों ( कदम) का उपयोग करके बाड़ की लंबाई मापें।
(b) बाड़ की लंबाई के लिए आवश्यक छडों की लंबाई की संख्या ज्ञात करें।
(c) एक हाथ के पंजे (बालिश्तों) का उपयोग करके बाड़ की लंबाई मापें और फिर एक बालिश्त की लंबाई 30 cm पैमाने का उपयोग करके मापें।
(d) 30 cm पैमाने का उपयोग करके छड़ की लंबाई मापें और फिर बाड़ की लंबाई के लिए आवश्यक छडों की लंबाई की संख्या ज्ञात करें।
उत्तर:
(d) 30 cm पैमाने का उपयोग करके छड़ की लंबाई मापें और फिर बाड़ की लंबाई के लिए आवश्यक छडों की लंबाई की संख्या ज्ञात करें।

प्रश्न 5.
दो छात्र हाथ के पंजे ( बालिश्तों ) का उपयोग करके एक खिड़की की लंबाई मापते हैं।
तालिका में प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा मापी गई खिड़की की लंबाई दिखाई गई है।

छात्र खिड़की की लंबाई [हाथ के पंजे (बालिश्तों) की संख्या]
A 4
B 3

छात्रों द्वारा अलग-अलग लंबाई क्यों बताई गई है?
(a) क्योंकि A के हाथ की लंबाई B की लंबाई से अधिक है
(b) क्योंकि B के हाथ की लंबाई A की लंबाई से अधिक है
(c) क्योंकि हाथ के पंजे से मापने में एक बाहरी उपकरण की आवश्यकता है
(d) क्योंकि हाथ के पंजे से मापन होता है अतः इसमें और अधिक गणना की आवश्यकता हैं।
उत्तर:
(b) क्योंकि B के हाथ की लंबाई A की लंबाई से अधिक है

प्रश्न 6.
एक छात्र टूटे हुए पैमाने का उपयोग करके पेंसिल की लंबाई मापता है। चित्र में टूटे हुए पैमाने द्वारा की गई माप को दिखाया गया है।
Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन 5
छात्र ने एक त्रुटि की और पेंसिल की लंबाई 7 सेमी. दर्ज की। इस त्रुटि को कैसे दूर किया जा सकता है?
(a) बालिश्त के द्वारा मापने से
(b) प्रारंभिक और अंतिम माप जोड़कर
(c) पैमाने के अंत से लंबाई को मापने के द्वारा
(d) अंतिम माप से प्रारंभिक माप घटाकर
उत्तर:
(d) अंतिम माप से प्रारंभिक माप घटाकर

प्रश्न 7.
एक छात्र ने ग्लोब का उपयोग करते हुए एक द्वि-आयामी मानचित्र विकसित किया। ग्लोब की प्रत्येक 10 सेमी. की दूरी को मानचित्र पर 5 सेमी. की दूरी द्वारा दर्शाया गया है।

यदि ग्लोब पर दो बिंदुओं A और B के बीच की दूरी 30 सेमी, है, तो मानचित्र पर A और B के बीच की दूरी क्या होगी?
Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन 6
(a) 5 सेमी.
(b) 15 सेमी.
(c) 30 सेमी.
(d) 60 सेमी.
उत्तर:
(b) 15 सेमी.

प्रश्न 8.
जब दूरी को किसी निश्चित वस्तु या बिंदु के साथ बताया जाता है, फिर इस बिंदु को कहा जाता है :
(a) मूल बिंदु
(b) परिवर्तनशील बिंदु
(c) संदर्भ बिंदु
(d) अंतिम बिंदु
उत्तर:
(c) संदर्भ बिंदु

प्रश्न 9.
तालिका A और B दो गेंदों की अलग-अलग समय पर स्थिति को दर्शाती है :
Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन 7
दिए गए अवलोकन के अनुसार, कौन-सा विकल्प दोनों गेंदों की गति को परिभाषित करता है?
(a) गेंद A और B दोनों गति में थी।
(b) गेंद A और B दोनों विराम अवस्था में हैं
(c) गेंद A गति में थी और गेंद B विराम अवस्था में बनी हुई है
(d) गेंद B गति में थी और गेंद A विराम अवस्था में है
उत्तर:
(d) गेंद B गति में थी और गेंद A विराम अवस्था में है

अभिकथन – कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण (R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) सत्य नहीं है।
(d) अभिकथन (A) सत्य नहीं है लेकिन कारण (R) सत्य है।

प्रश्न 1.
(A) : एक किताब की ऊँचाई मापने के लिए एक पैमाने का उपयोग किया जाता है।
(R) : एक पैमाना लंबाई को सटीक रूप से माप सकता है क्योंकि इस पर छोटे-छोटे निशान होते हैं।
उत्तर:
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।

प्रश्न 2.
(A) : समय की माप सदैव दीवार घड़ी या हाथ घड़ी का उपयोग करके की जाती है।
(R) : एक घड़ी समय के अंतराल को सटीकता से माप सकती है।
उत्तर:
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।

Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन

प्रश्न 3.
(A) : समान गति में सीधी सड़क पर चल रही एक कार की गति रैखिक गति है।
(R) : रैखिक ( सरल रेखीय ) गति तब होती है जब कोई वस्तु दिशा बदले बिना एक सीधी रेखा में चलती है।
उत्तर:
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।

प्रश्न 4.
(A) : आगे और पीछे झूल रहा एक पेंडुलम वृत्तीय गति का उदाहरण है।
(R) : किसी वस्तु की उसकी माध्य स्थिति से इधर-उधर गति दोलन गति है।
उत्तर:
(d) अभिकथन (A) सत्य नहीं है लेकिन कारण (R) सत्य है।

प्रश्न 5.
(A) : गोलाकार पथ में घूम रही एक साइकिल वृत्तीय गति का अनुभव कर रही है।
(R) : दोलन गति तब होती है जब वस्तु एक निश्चित बिंदु या अक्ष के चारों ओर घूमती है।
उत्तर:
(c) अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) सत्य नहीं है।

स्थिति अध्ययन प्रश्न

I. मात्रकों के प्रतीक हिंदी में भी वही रहते हैं जो हम अंग्रेजी में लिखते हैं। अत: किलोमीटर का संकेत km, मीटर का m, सेंटीमीटर का cm, एवं मिलीमीटर का संकेत mm लिखा जाता है। ध्यान दें कि इन संकेतों का पहला अक्षर भी अंग्रेजी वर्णमाला का छोटा अक्षर ही है, जब तक कि ये वाक्य के आरंभ में न आ रहे हों। मात्रकों और उनके संकेतों के बहुवचन नहीं होते हैं। इसलिए, इनके अंत में ‘s’ नहीं लगता है। मात्रक के संकेत के अंत में बिंदु का चिह्न भी नहीं लगाया जाता। लंबाई का मान लिखते समय संख्या और मात्रक के बीच में स्थान छोड़ना होता है।

प्रश्न 1.
लंबाई नहीं मापी जा सकती
(a) किलोमीटर
(b) सेंटीमीटर
(c) मीटर
(d) किलोग्राम
उत्तर:
(d) किलोग्राम

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से मीट्रिक प्रणाली में लंबाई मापने की कौन-सी इकाई सही है ?
(a) किलोग्राम
(b) मीटर
(c) लीटर
(d) बालिश्त
उत्तर:
(b) मीटर

प्रश्न 3.
यदि एक पेंसिल 15 cm लंबी है, तो यह कितनी mm है?
(a) 15 mm
(b) 150 mm
(c) 1,500 mm
(d) 0.15 mm
उत्तर:
(b) 150 mm

प्रश्न 4.
कपड़े के एक टुकड़े की लंबाई मापने के लिए आप किस उपकरण का उपयोग करेंगे?
(a) पैमाना
(b) स्टॉपवॉच
(c) कंपास
(d) थर्मामीटर
उत्तर:
(a) पैमाना

Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन

प्रश्न 5.
किसी व्यक्ति की ऊँचाई मापने के लिए कौन-सी इकाई सबसे अच्छी होगी?
(a) मिमी
(b) मीटर
(c) किमी
(d) लीटर
उत्तर:
(b) मीटर

II. यदि कोई वस्तु एक निश्चित समय अंतराल के बाद अपनी गति दोहराती है तो उसकी गति आवर्ती गति कहलाती है। जब कोई वस्तु वृत्तीय गति में होती है तब वह बार-बार वृत्तीय पथ के अनुदिश गति करती है । दोलन-गति करती हुई वस्तु भी इधर-उधर गति करते हुए अपनी गति को दोहराती है। वृत्तीय गति एवं दोलन-गति दोनों ही प्रकृति में आवर्ती गति है।

प्रश्न 1.
पेंडुलम किस प्रकार की गति प्रदर्शित करता है?
(a) वृत्तीय गति
(b) दोलन गति
(c) सरल रेखीय गति
(d) घूर्णन गति
उत्तर:
(b) दोलन गति

प्रश्न 2.
कार वृत्ताकार पथ में चारों ओर घूमते हुए किस प्रकार की गति अनुभव करती है?
(a) सरल रेखीय गति
(b) दोलन गति
(c) वृत्तीय गति
(d) अनियमित गति
उत्तर:
(c) वृत्तीय गति

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन- -सा दोलन गति का उदाहरण नहीं है?
(a) एक हिल रहा काँटा
(b) ऊँचाई से गिरने वाली चट्टान
(c) एक झूल रहा पेंडुलम
(d) एक ऊपर-नीचे हिल रहा स्प्रिंग
उत्तर:
(b) ऊँचाई से गिरने वाली चट्टान

प्रश्न 4.
घड़ी की सेकंड वाली सुई किस प्रकार की गति का प्रदर्शन करती है?
(a) दोलन गति
(b) सरल रेखीय गति
(c) वृत्तीय गति
(d) घूर्णन गति
उत्तर:
(c) वृत्तीय गति

Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन

रिक्त स्थान भरिए

1. किसी वस्तु या इसके एक हिस्से की किसी नियत बिंदु के आसपास गति …………………….. गति कहलाती है।
उत्तर:
वृत्तीय

2. एक वस्तु एक निश्चित समय अंतराल के बाद अपनी गति को दोहराती है, उसे …………………….. गति करती है।
उत्तर:
आवर्ती

3. सरल रेखीय गति में वस्तु ……………………. रेखा के ……………………… गति कहते हैं।
उत्तर:
सीधी, अनुदिश

4. लंबाई का SI मात्रक ………………………….. है।
उत्तर:
मीटर

5. बड़ी लंबाई मापने के लिए, हम एक बड़ी इकाई ………………………. का उपयोग करते हैं।
उत्तर:
किलोमीटर

The post Class 6 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi लंबाई एवं गति का मापन appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 9776

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>