Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10026

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

$
0
0

These Our Wondrous World Class 3 Solutions and Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल are aligned with classroom teachings.

Our Wondrous World Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi Medium

Class 3 EVS Chapter 7 पानी है अनमोल Question Answer in Hindi

लिखिए (पृष्ठ 87)

प्रश्न 1.
मुझे लगता है कि आज बारिश होगी क्योंकि.. (कम से कम वो संकेत लिखिए)
__________________________________
__________________________________
उत्तर :

  • आसमान में ‘काले बादल छाए हुए हैं।
  • आसमान में गरज के साथ बिजली कड़क रही है।

प्रश्न 2.
मुझे लगता है कि आज बारिश नहीं होगी क्योंकि.. (कम से कम दो संकेत लिखिए)
__________________________________
__________________________________
उत्तर :

  • आसमान में बादल नहीं हैं।
  • आसमान में तेज धूप है।

गतिविधि 1 (पृष्ठ 88)
बारिश के बारे में अपने-आप से अधिक-से-अधिक प्रश्न पूछिए-

प्रश्न 1.
बारिश बहुत तेज है या धीमी?
उत्तर :
आज बहुत तेज बारिश हो रही है।

प्रश्न 2.
बारिश की बूँदें बड़ी हैं या छोटी?
उत्तर :
बारिश की बूँदें बड़ी हैं।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 3.
बूँदें तेजी से नीचे आ रही हैं या धीरे-धीरे?
उत्तर :
बे तेजी से नीचे आ रही हैं।

प्रश्न 4.
क्या बारिश इतनी तेज है कि उसकी बूँदों के बजाय आपको पानी रेखा की तरह या चादर की तरह दिखता है?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 5.
क्या बारिश जमीन पर सीधी गिर रही है या फिर यह तिरछी है? क्या यह अपनी दिशा बदल रही है? सोचिए, क्यों?
उत्तर :
हाँ, बारिश सीधी गिर रही है, क्योंकि हवा तेज नहीं चल रही है और शांत है।

प्रश्न 6.
किसी बर्तन में बारिश का पानी इकट्ठा कीजिए। यह साफ दिख रहा है या गंदा?
उत्तर :
बारिश का पानी साफ है।

चित्र बनाइए (पृष्ठ 88)

आपने जो बारिश होते हुए देखी है, उसका चित्र बनाइए।
Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल 1
उत्तर :
Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल 3

पता लगाइए (पृष्ठ 89)

प्रश्न 1.
क्या आपको लगता है कि आज या कल फिर बारिश होगी?
उत्तर :
आज बारिश नहीं होगी क्योंकि आसमान में सूरज है।

प्रश्न 2.
आपको ऐसा क्यों लगता है?
उत्तर :
कल, बारिश हो सकती है क्योंकि आज बहुत गर्मी है।

प्रश्न 3.
क्या बारिश आपके ही क्षेत्र में हुई या आस-पास भी हुई?
उत्तर :
आस-पास के दूसरे क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है।

प्रश्न 4.
अनुमान लगाइए और फिर पूछकर पता कीजिए।
उत्तर :
आसमान घने बादलों से भरा हुआ है।

प्रश्न 5.
बारिश से जुड़े कुछ गीत पता कीजिए और अपनी या किसी अन्य भाषा में एक गीत लिखिए।
उत्तर :
(i) बारिश आई छम छम,
बारिश आई छम छम।
लेकर छाता निकले हम,
फिसला पैर गिर गए हम,
ऊपर छाता नीचे हम।

(ii) नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए,
बाकी कुछ बचा तो काले चोर ले गए।
अच्छी नानी, प्यारी नानी, रूसा-रूसी छोड़ दे,
जल्दी से एक पैसा दे-दे, तू कंजूसी छोड़ दे।

(iii) अरी ओ बारिश, आ भी जा, बूँदों की बौछार लगा।
धरती प्यासी, तरस रही, तू आकर इसे भिगा।
छम-छम करती, नाचे हम, तू भी नाचे, संग-संग।
बादल काले, गरज-गरज, तू भी बरसे, झम-झम।
बच्चे खेलें, कागज की नाव, तू भी बहा, संग-संग।
अरी ओ बारिंश, आ भी जा, बूँदों की बीछार लगा।

प्रश्न 6.
क्या आप बारिश होने से खुश हुए?
उत्तर :
हाँ, बारिश मुझे खुश करती है।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 7.
क्या इससे सभी खुश हुए?
उत्तर :
नहीं, यह मेरे दादा-दादी को खुश नहीं करती क्योंकि वे बाहर टहलने नहीं जा सकते। इससे सड़के गीली और फिसलन भरी हो जातीं हैं।

पृष्ठ 89

प्रश्न 1.
जब बारिश हुई, तो बहुत-सा पानी धरती पर गिरा। पता करें कि वह सारा पानी कहाँ गया?
उत्तर :

  • ज्यादातर पानी सड़क किनारे की नालियों में बह जाता है।
  • कुछ पानी तालाब और पोखरों में जमा हो जाता है।
  • कुछ पानी सूरज की गर्मी से वाष्पित हो जाता है।

प्रश्न 2.
क्या बारिश का पानी मिट्टी में चला गया या यह गड्ढों में इकटठा हो गया या फिर बहकर कहीं दूर चला गया?
उत्तर :
हाँ, कुछ पानी मिट्टी में चला जाता है, कुछ पानी पोखरों में भी इकटठा होता है और इसकी बड़ी मात्रा नाली में बह जाती है।

प्रश्न 3.
क्या होता है जब बारिश रुक जाती है और सूरज निकल आता है?
उत्तर :
जब बारिश रुक जाती है और सूरज निकलता है, तो कुछ पानी वाष्पित हो जाता है। कभी-कभी हम आसमान में इंद्रधनुष भी देखते हैं।

प्रश्न 4.
बारिश के इस सारे पानी का क्या होता है?
उत्तर :
कुछ पानी मिट्टी में चला जाता है, कुछ पानी पोखरों में भी इकटठा होता है और इसकी बड़ी मात्रा नाली में बह जाती है।

पता लगाइए (पृष्ठ 90)

प्रश्न 1.
क्या आपके गाँव या शहर के पास कोई धारा, नदी, तालाब या झील है? उसका नाम और उसके बारे में कुछ बातें पता कीजिए। किसी बड़े के साथ वहाँ जाइए और उसका चित्र भी बनाइए। उसके आस-पास दिखने वाले किसी पशु-पक्षी या पेड़ का चित्र बनाइए।
उत्तर :
हाँ, मेरे शहर के पास एक नदी है। यह यमुना नदी है। यह भारत की एक बड़ी नदी है। यह उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है और प्रयाग राज में गंगा से मिलती है।
नोट-छात्र चित्र स्वयं बनाएँ।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 2.
नदी के बारे में कोई कविता पता कीजिए और कक्षा में उसे गाइए।
उत्तर :
नदी बहती जाती है,
गुनगुनाती गीत सुनाती है।
सेवा और समर्पण।
नदी हमें सिखाती है,
पर्वतों से निकलकर,
मैदानों में लहराती है।

नदी का पानी साफ,
सबको देता है राहत।
पेड़-पौधे भी खुश होते,
जब नदी का पानी पाते।

पानी है अनमोल! (पृष्ठ 90)

प्रश्न 1.
हम इस उपहार की देख-रेख कैसे करते हैं?
उत्तर :
हमें इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमें नहाने के लिए बाल्टी का उपयोग करना चाहिए। हमें केवल तभी फ्लश करना चाहिए जब यह आवश्यक हो। हमें नलों के रिसाव को ठीक करना चाहिए।

प्रश्न 2.
हम इसका भंडारण कैसे करते हैं?
उत्तर :
हम पानी का भंडारण कंटेनर, टैंक, बाल्टियों और मिट्टी के बर्तनों आदि में करते हैं।

प्रश्न 3.
हम इस पानी का क्या करते हैं?
उत्तर :
हम पानी का उपयोग पीने, सफाई करने, नहाने, शींचालयों में और पौधों को पानी देने के लिए करते हैं।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 91)

प्रश्न 1.
आपको पानी कहाँ से मिलता है?
उत्तर :
हमें नल, बोरवेल, हैंडपंप, नदी और पानी के टैंकरों से पानी मिलता है।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 2.
क्या आपको नल से पानी मिलता है?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 3.
क्या आपको किसी ऐसी टंकी के बारे में पता चला जिसमें पानी को इकट्ठा किया जाता है?
उत्तर :
हाँ, मेरे घर के पास एक ओवरहेड टैंक है जहाँ पानी जमा किया जाता है और मेरी कॉलोनी में सप्लाई किया जाता है।

प्रश्न 4.
उन टंकियों तक पानी कैसे पहुँचा?
उत्तर :
इन टंकियों तक पानी बड़ी पाइपों के द्वारा पहुँचता है।

प्रश्न 5.
क्या कुछ ऐसे बड़े-बड़े पाइप हैं जिनसे इन टंकियों में पानी आता है?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 6.
ये पाइप कहाँ से आते हैं?
उत्तर :
ये पाइप बड़ी ओवरहेड पानी की टंकी से आते हैं।

प्रश्न 7.
क्या आपको पानी किसी कुएँ या हैंडपप से मिलता है?
उत्तर :
नहीं, हमें पानी नलों से मिलता है।

प्रश्न 8.
क्या आपके घर में आने वाला पानी किसी नल, कुएँ, नदी या झील से आता है?
उत्तर :
हाँ, यह नदी ,से आता है।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 9.
यह पानी कौन लेकर आता है?
उत्तर :
वह व्यक्ति जिसके घर में नल जैसा पानी का स्रोत नहीं है।

प्रश्न 10.
वे पानी कैसे लेकर आते हैं?
उत्तर :
वे इसे मिट्टी के बर्तनों, बाल्टियों या पानी के डिब्बों में लाते हैं।

पता लगाइए (पृष्ठ 91)

प्रश्न 1.
क्या आपको पानी टैंकर से मिलता है? यदि हाँ, तो पता कीजिए कि ये टैंकर पानी कहाँ से लाते हैं? क्या आपके घर में पानी पास के ही किसी गाँव या शहर के कुएँ, नदी या झील से आता है?
उत्तर :
नहीं, हमें नलों से पानी मिलता है।

प्रश्न 2.
क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति या परिवार को जानते हैं जिसे पानी लेने में प्रतिदिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर :
हाँ, मेरी मौसी, जो राजस्थान के एक गाँव में रहती हैं, को हर दिन पानी मिलने में कठिनाई होती है।

लिखिए (पृष्ठ 92)

प्रश्न 1.
उन सभी कार्यों की सूची बनाइए जिनके लिए हमें पानी की आवश्यकता होती है।
उत्तर :
हमें नहाने, पीने, सफाई करने, शौचालय में और पौधों को पानी देने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
अपने दाँत साफ करने के लिए आपको कितने मग पानी की आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर :
मैं अपने दाँत ब्रश करने में एक या दो मग पानी का उपयोग करता हूँ।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 3.
आप नहाने में कितना पानी उपयोग करते हो?
उत्तर :
अधिकांश बार मैं नहाते समय शोवर का उपयोग नहीं करता और नहाने में केवल बाल्टी और मग का उपयोग करता हूँ।

प्रश्न 4.
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आपको बिल्कुल भी पानी न मिला हो। तब आपने क्या किया?
उत्तर :
हाँ, मेरे पिता ज़ी मेरे घर के पास के विक्रेता से एक बड़ी पानी की बोतल लाए थे।

पता लगाइए (पृष्ठ 93)

अपने दादा-दादी/नानी या किसी बड़े से पूछिए-

प्रश्न 1.
उन्हें पानी कहाँ से मिलता था? क्या वे भी पानी का उपयोग उसी तरह करते थे, जैसे आप करते हैं?
उत्तर :
उनके गाँव में कुएँ थे और वे उससे पानी लाते थे। नहीं, उनके पास पानी पाने के लिए नल नहीं थे।

प्रश्न 2.
वे घर में पानी का रख-रखाव कैसे करते थे?
उत्तर :
वे पानी के भंडारण के लिए मिट्टी के घड़े और बड़े धातु के कंटेनरों का इस्तेमाल करते थे।

प्रश्न 3.
उनसे बात करके आपको जो पता चला, उसके बारे में एक कहानी लिखिए।
उत्तर :
मेरे दादा-दादी को अपने शुरुआती दिनों में पानी पाने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उनका जीवन बहुत सादा था। वे अपना अधिकांश समय खेतों में बिताते थे। उनका भोजन बहुत सादा था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत मेहनत की।

गतिविधि 3 (पृष्ठ 94)
प्रदर्शनी लगाइए

प्रश्न 1.
अपने घर में उन बर्तनों की पहचान कीजिए जिनमें पानी भरकर रखा जाता है।
उत्तर :
हमारे घर में पानी रखने के लिए स्टील का बर्तन, मिट्टी की सुराही, प्लास्टिक की बोतल, प्लास्टिक की बाल्टी और काँच की बोतल का उपयोग किया जाता है ।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 2.
अपने परिवार में बड़ों से पूछिए कि वे पानी का संग्रह करने के लिए किन बर्तनों का उपयोग करते थे?
उत्तर :
हमारे बड़े पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन (मटका) (गर्मियों में मिट्टी की सुराही) और पीतल के बर्तन का उपयोग करते थे।

प्रश्न 3.
क्या वे बर्तन अब उपयोग होने वाले बर्तनों से भिन्न थे?
उत्तर :
हाँ, आजकल हम गर्मियों में ही मिट्टी की सुराही का इस्तेमाल करते हैं।

प्रश्न 4.
क्या उन बर्तनों के नाम भी अलग-अलग थे?
उत्तर :
हाँ, मटका, मिट्टी की सुराही और टोकनी।

प्रश्न 5.
एक अलग कागज पर उस बर्तन का चित्र बनाइए जो आपको बहुत अच्छा लगा हो और अपनी भाषा में इसका नाम भी लिखिए।
उत्तर :
केतली

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल 4

प्रश्न 6.
शिक्षक की सहायता से इस चित्र को कक्षा की प्रदर्शनी में लगाइए।
उत्तर :
कक्षा में की जाने वाली गतिविधि।

प्रश्न 7.
कक्षा की प्रदर्शनी में अपने सहपाठियों द्वारा बनाए गए चित्र भी देखिए।
उत्तर :
कक्षा में की जाने वाली गतिविधि।

प्रश्न 8.
विभिन्न प्रकार के कितने बर्तनों के चित्र बनाए गए हैं?
उत्तर :
कई प्रकार के बर्तनों के चित्र बनाए गए हैं।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 9.
क्या आपको इन बर्तनों पर कुछ नमूने दिखाई दिए?
उत्तर :
हाँ, सभी बर्तनों पर अलग-अलग नमूने हैं।

पृष्ठ 95

हमारे उपयोग करने के बाद इस पानी का क्या होता है?
उत्तर :
यह सीवर में बह जाता है और फिर नदी में चला जाता है।

पृष्ठ 96

क्या आपको नहीं लगता कि सभी को हर समय और हर जगह पर पीने के लिए साफ पानी मिलना चाहिए?
उत्तर :
हाँ, सभी को हर समय और हर जगह पीने के लिए साफ पानी अवश्य मिलना चाहिए।

आइए, मंथन करें! (पृष्ठ 98-99)

(क) लिखिए

प्रश्न 1.
आपने बरसात का इंतज़्तर किया और देखा कि बारिश की बूँदें धरती पर कैसे गिरती हैं। आपने बरसात का पानी इकट्ठा किया और देखा कि यह साफ है या गंदा। आपने देखा कि अलग-अलग जगहों पर गिरने वाले बरसात के पानी का क्या हुआ। अब बरसात से संबंधित आपके जो अवलोकन हैं, उस पर कुछ पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर :
बारिश का पानी छतों और सड़कों पर गिरता है, नालियों और सीवर सिस्टम में बहता है। फिर यह नदियों और महासागरों तक पँहुँचता है। बारिश का पानी भूजल में रिसता है और कुछ पानी वापस वायुमंडल में वाष्पित हो जाता है। ठंडे क्षेत्रों में, यह बर्फ बनाने के लिए जम जाता है।

Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल

प्रश्न 2.
आपने आस-पास की किसी जल-धारा, नदी, कुएँ, तालाब या झील का नाम और उसके बारे में कुछ बातें पता की हैं। इस बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखिए। क्या यह पानी पीने के लिए उपयोग में लाया जाता है? यदि हाँ, तो यह पानी आपके घर तक कैसे लाया जाता है? यदि इसका उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता, तो क्यों? क्या पहले कभी इसका उपयोग किया जा था?
उत्तर :
नदी का पानी सीधे पीने के लिए उपयोग में नहीं लाया जाता। इसे पहले शुद्धिकरण के लिए जल उपचार संयंत्रों में भेजा जाता है। वहाँ से इसकी बड़ी पाइपलाइन के माध्यम से ओवरहेड टैंकों में आपूर्ति की जाती है। इन ओवरहेड टैंकों से इसकी आगे हमारे घरों में आपूर्ति की जाती है।

(ख) चित्र बनाइए

प्रश्न 1.
आपके द्वारा बनाए बर्डबाथ का चित्र बनाइए। उन पक्षियों और कीटों के नाम लिखिए जो आपके बनाए बर्डबाथ में पानी पीने के लिए आते हैं।
Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल 1
उत्तर :
Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल 5

गाँरिया, मधुमक्खियाँ, तितलियाँ, मच्छर, कबूतर और काँआ।

(ग) चर्चा कीजिए

पानी बहुत अनमोल है। हमें इसके उपयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। हमें पानी की एक बूँद भी खराब नहीं करनी चाहिए। आपस में चर्चा कीजिए तथा अपने घर या बाहर होने वाले उन कार्यों की सूची बनाइए जिसके कारण पानी गंदा या बर्बाद होता है। हम पानी की बर्बादी को कैसे रोक सकते हैं? अपने समूह में किन्हीं तीन तरीकों के बारे में सोचिए तथा उन्हें अपनी कॉपी लिखिए।
Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल 2
उत्तर :
1. कभी-कभी कारखानों या कचरे से निकलने वाले रसायन नदियों और झीलों में चले जाते हैं।
2. सीवर से निकलने वाला घरेलू कचरा नदी में चला जाता है।
3. लोग कभी-कभी नदियों में कचरा फेंक देते हैं।

  • हमें दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले बैग का उपयोग करना चाहिए और प्लास्टिक को रीसाइकिल करना चाहिए।
  • अगर हम नदी के पास कचरा देखते हैं, तो हम उसे उठाकर कूड़ेदान में डाल सकते हैं।
  • हमें दाँत साफ करते समय या नहाते समय नल बंद कर देना चाहिए।
  • हमें शौचालयों को फ्लश करने या पौधों को पानी देने के लिए सिंक, शावर और कपड़े धोने के पानी का दोबारा उपयोग करना चाहिए।
  • हमें अपने समुदाय में जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए।

The post Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी है अनमोल appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10026

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>