Questions and Class 6 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi सजीव विशेषताओं का अन्वेषण are useful for focused study.
Class 6 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi Medium सजीव विशेषताओं का अन्वेषण
अति लघुत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
जीवों के लिए प्रजनन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर:
प्रजनन से किसी जीव की प्रजाति को जारी रखने के लिए अधिक संख्या में जीवों का उत्पादन होता है।
प्रश्न 2.
अनुकूलन के लिए आवश्यक समय सीमा क्या है?
उत्तर:
अनुकूलन के लिए हजारों वर्षों की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 3.
पर्वतीय जंतु शीत से कैसे बचते हैं?
उत्तर:
शीत से बचने के लिए उनको मोटी त्वचा, पंख और फर होते हैं।
प्रश्न 4.
दो जानवरों के नाम लिखिए जो जल और भूमि दोनों पर रह सकते हैं।
उत्तर:
मेंढक और’ सेलामंडर, हायला।
प्रश्न 5.
क्या सभी सजीव वस्तुओं के लिए भोजन आवश्यक है?
उत्तर:
हाँ ।

लघुत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करके चित्र [(a) से (d)] तक में दिए प्रत्येक जानवर का आवास लिखिए।
| घासस्थल, जंगल, मरुस्थल, तालाब |

उत्तर:
(a) जंगल
(b) तालाब
(c) घासस्थल
(d) मरुस्थल
प्रश्न 2.
रेगिस्तानी साँप दिन के समय रेत में गहरे बिल क्यों बनाते हैं?
उत्तर:
रेत की गहरी परतें ठंडी होती हैं, इसलिए वे दिन के समय रेगिस्तान की गर्मी से बचने के लिए रेत में गहरे बिल बनाते हैं।
प्रश्न 3.
वह अनुकूलता लिखिए जिसके कारण जलीय पौधों की
(क) पूर्ण रूप से डूबी पत्तियाँ बहते जल में सरलता से मुड़ जाती हैं।
(ख) पत्तियाँ जल की सतह पर प्लवन करती हैं।
उत्तर:
(क) पत्तियाँ संकरी और पतले रिबन की तरह होती हैं।
(ख) पत्तियों के तने / डंठल लंबे, खोखले एवं हल्के होते हैं।
प्रश्न 4.
जंतुओं में प्रजनन पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
- पहले से मौजूद जीवों द्वारा अपने जैसे दूसरे जीवों के उत्पन्न करने की प्रक्रिया को प्रजनन कहते हैं। सभी जंतु अपनी तरह के जीवों को उत्पन्न करते हैं। यह एक प्रजाति के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।
- विभिन्न जंतुओं में प्रजनन का तरीका अलग-अलग हो सकता है। कुछ जंतु अंडे के माध्यम से अपने बच्चों को पैदा करते हैं। कुछ जंतु बच्चों को जन्म देते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
बीज अंकुरण के लिए आवश्यक कारकों को लिखिए।
उत्तर:
(क) जल : जल बीज को उनके विकास के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में सक्षम बनाता है।
(ख) हवा और मिट्टी : बीजों को अंकुरण के लिए हवा की आवश्यकता होती है। मिट्टी के कणों के बीच रिक्त स्थान जड़ों को आसानी से बढ़ने देते हैं।
(ग) प्रकाश / अंधेरा परिस्थितियाँ : बीजों के अंकुरण के लिए प्रकाश की उपस्थिति आवश्यक नहीं है। सामान्य तौर पर, अधिकांश बीजों को अंकुरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन अंकुरण के बाद, अंकुर के आगे विकास के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 2.
मेंढक के जीवन चक्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मेंढक के जीवन चक्र में चार अवस्थाएँ होती हैं :
अवस्था 1 : अंडा :
- मादा मेंढक जल में अंडे देती है। उन्हें जलांडक के रूप में जाना जाता है।
- अंडे 3 – 4 दिनों के भीतर भ्रूण में बदल जाते हैं।
अवस्था 2 : टैडपोल
- टैडपोल जलीय, मछली जैसे जीव हैं जो शैवाल और छोटे जीवों को खाते हैं।
- उनके पास श्वसन के लिए गिल्स और तैरने के लिए पूँछ होती है और पैर नहीं होते।
अवस्था 3 : मंडूकक ( फ्रॉगलेट )
- दो सप्ताह के बाद, टैडपोल मंडूकक (फ्रॉगलेट) में बदल जाता है।
- गिल्स गायब हो जाते हैं और फेफड़े और पैर विकसित हो जाते हैं।
अवस्था 4 : वयस्क मेंढक
- दो सप्ताह के बाद मेंढक छोटे मेंढक की तरह दिखने लगता है।
- वे जमीन पर अधिक समय बिताते हैं और बड़े होते हैं।
- वे अपनी पूँछ पूरी तरह से खो देते हैं।


प्रश्न 3.
आपके अवलोकनों के आधार पर बीकर (a), (b) और (c) में जड़ और अंकुर की वृद्धि की दिशा क्या है ? इस गतिविधि से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं?

उत्तर:
इस प्रयोग के परिणामों से, हम देखते हैं कि-
- जब पौधे को सीधा रखा जाता है, तो जड़ नीचे की ओर बढ़ती है और तना ऊपर की ओर बढ़ता है।
- जब पौधे को उल्टा, रखा जाता है, तो जड़ मुड़ जाती है और नीचे की ओर बढ़ती है। साथ ही, तना भी मुड़ जाता है और ऊपर की ओर बढ़ता है।
- जब पौधे को केवल एक दिशा से सूर्य का प्रकाश मिलता है, तो तना प्रकाश की दिशा में बढ़ता है जबकि जड़ नीचे की ओर बढ़ती रहती है।
यह गतिविधि करने के बाद, हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि पौधों के तने ऊपर की ओर बढ़ते हैं और सूर्य के प्रकाश की ओर गति करते हैं लेकिन पौधों की जड़ें नीचे की ओर बढ़ती हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
ऊँट जैसे जानवर रेगिस्तान में जीवित रह सकते हैं। ऊँट की इनमें से कौन-सी विशेषता उन्हें रेगिस्तान में जीवित रहने में सहायता करती है?
(a) ऊँट का कूबड़ भोजन और जल एकत्र करके रखता है।
(b) लंबी गर्दन अधिक जल जमा करने में सहायता करती है।
(c) बहुत गर्मी में भी उसे बहुत कम पसीना आता है।
(d) मोटी त्वचा अधिक जल के वाष्पोत्सर्जन में सहायता करती है.
उत्तर:
(c) बहुत गर्मी में भी उसे बहुत कम पसीना आता है।
प्रश्न 2.
ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले ध्रुवीय भालू जैसे जानवरों के शरीर में लंबे बाल होते हैं। ये बाल जानवरों को ठंडे क्षेत्र में जीवित रहने में कैसे सहायता करते हैं?
(a) यह उनके शरीर को गर्म रखते हैं
(b) यह जानवर को तेज दौड़ने में सहायता करते हैं
(c) यह जानवर को जल में तैरने में सहायता करते हैं
(d) यह वायुमंडल से जल को सोखते हैं
उत्तर:
(a) यह उनके शरीर को गर्म रखते हैं
प्रश्न 3.
तालिका में कुछ अजैव घटकों की सूची दी गई है।
| 1. चट्टान 2. मृदा 3. जल |
इनमें से कौन – सा विकल्प प्रत्येक प्रकार के आवास में प्रचुर घटक को सही ढंग से प्रदर्शित करता है?
(a)
| स्थलीय आवास | जलीय आवास |
| 1. जल, 2. चट्टान | 1. मृदा |
(b)
| स्थलीय आवास | जलीय आवास |
| 1. जल, 2. मृदा | 1. चट्टान |
(c)
| स्थलीय आवास | जलीय आवास |
| 1. मृदा, 2. चट्टान | 1. जल |
(d)
| स्थलीय आवास | जलीय आवास |
| 1. जल | 1. मृदा, 2. चट्टान |
उत्तर:
(c)
| स्थलीय आवास | जलीय आवास |
| 1. मृदा, 2. चट्टान | 1. जल |
प्रश्न 4.
चित्र में एक ऐसे पौधे को दिखाया गया है, जिसे कुछ सप्ताह के लिए बिना धूप आने वाली खिड़की के पास छोड़ दिया गया था।

इस प्रयोग में, अवलोकन के आधार पर क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
(a) पौधों को जीवित रहने के लिए जल / धूप आवश्यक है।
(b) पत्ती का हरा रंग, जल की उपस्थिति से होता है।
(c) जल की अनुपस्थिति में पौधे मजबूत होते हैं।
(d) पौधे वायुमंडल से जल को अवशोषित कर सकते हैं।
उत्तर:
(b) पत्ती का हरा रंग, जल की उपस्थिति से होता है।
प्रश्न 5.
एक छात्र एक प्रयोग करता है जिसमें वह दो समान पौधों को दो अलग-अलग गमलों में लगाता है। उसने उनमें से एक को गत्ते के डिब्बे से ढँक दिया और दूसरे पौधे को खिड़की के पास रख दिया। वह दोनों को बराबर मात्रा में जल उपलब्ध कराता है। 10 दिनों के बाद पौधों की वृद्धि में परिणाम चित्र में दिखाया गया है।

उपरोक्त गतिविधि के आधार पर इनमें से कौन-सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
(a) पौधे अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं
(b) पौधों को वृद्धि के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है
(c) पौधे हवा और जल के बिना जीवित रह सकते हैं
(d) पौधे की वृद्धि केवल जल की आपूर्ति पर निर्भर करती है
उत्तर:
(b) पौधों को वृद्धि के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है

प्रश्न 6.
जब मैदानी इलाकों से कोई व्यक्ति पहली बार पहाड़ों पर जाता है, तो उसे साँस लेने में तकलीफ होती है। अगले कुछ दिनों में यह बदल जाता है क्योंकि व्यक्ति वहाँ के अनुकूल हो जाता है। अनुकूलन की इस प्रक्रिया में क्या होता है?
(a) शरीर में एलर्जी की प्रतिक्रिया होती है जो बाद में कम हो जाती है।
(b) शरीर नए निवास स्थान की हवा के अनुसार अपनी साँस को समायोजित करता है।
(c) व्यक्ति को घर की याद आती है लेकिन बाद में उसे घर से दूर रहने की आदत हो जाती है।
(d) व्यक्ति को पहाड़ी निवास स्थान के विभिन्न वनस्पतियों और जीवों की आदत हो जाती है।
उत्तर:
(b) शरीर नए निवास स्थान की हवा के अनुसार अपनी साँस को समायोजित करता है।
प्रश्न 7.
रेगिस्तान में कैक्टस में पत्तियाँ नहीं होती हैं। पत्तियों के बजाय, इसका मोटा तना प्रकाश संश्लेषण के लिए जिम्मेदार होता है। इन पौधों में पत्तियाँ क्यों नहीं होती हैं?
(a) रेगिस्तान में तेज धूप में पत्तियाँ आसानी से मुरझा जाती ।
(b) कैक्टस के पौधों में पत्तियाँ नहीं होतीं, ताकि उन्हें शिकारियों से बचाया जा सके।
(c) पत्तियाँ पौधे से जल की अधिक हानि का कारण बनती।
(d) रेगिस्तान में ठंडी रातों से बचाने के लिए पत्तियाँ काँटों में सिमट जाती हैं।
उत्तर:
(c) पत्तियाँ पौधे से जल की अधिक हानि का कारण बनती।
प्रश्न 8.
साँपों में ऊँटों और (काइयोट) कोयोटों की तरह सुरक्षात्मक युक्तियाँ नहीं होती, जिससे वे लंबे समय तक रेगिस्तानी धूप में जीवित रह सकें। उन्हें रेगिस्तान की जैव विविधता का हिस्सा कैसे माना जाता है?
(a) वे केवल रेगिस्तान में ही रहते हैं जहाँ मरुद्यान होता है।
(b) उनके शरीर पर एक चिपचिपा आवरण होता है जिससे उन्हें रेंगना आसान हो जाता है।
(c) वे रात में सक्रिय होते हैं और दिन के दौरान ज्यादातर गहरे भूमिगत रहते हैं।
(d) वे रेगिस्तान में कम गतिशील होते हैं और आस-पास जो भी उपलब्ध होता है उसे खा लेते हैं।
उत्तर:
(c) वे रात में सक्रिय होते हैं और दिन के दौरान ज्यादातर गहरे भूमिगत रहते हैं।
प्रश्न 9.
जलीय आवास में, मछलियों का शरीर सुव्यवस्थित होता है और वे अपने गलफड़ों के जरिए जल के नीचे साँस लेती हैं। यद्यपि, डॉल्फिन और व्हेल जैसे स्तनधारी भी ऐसे आवासों में रहते हैं, लेकिन उनके पास गलफड़े नहीं होते। वे मछलियों के साथ जलीय आवासों में कैसे जीवित रह सकते हैं?
(a) वे अपनी त्वचा के माध्यम से साँस लेते हैं।
(b) वे अपने द्वारा पिए जाने वाले जल में घुली गैसों को अवशोषित करते हैं।
(c) वे अपने पखों में मौजूद झिल्लियों के माध्यम से गैसों को अवशोषित करते हैं।
(d) वे जल के अंदर अपनी साँस रोकते हैं और नाक के माध्यम से हवा में साँस लेने के लिए ऊपर आते हैं।
उत्तर:
(d) वे जल के अंदर अपनी साँस रोकते हैं और नाक के माध्यम से हवा में साँस लेने के लिए ऊपर आते हैं।
अभिकथन – कारण प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण (R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) सत्य नहीं है।
(d) अभिकथन (A) सत्य नहीं है लेकिन कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 1.
(A) : कुर्सी निर्जीव है।
(R) : यह वृद्धि नहीं करती या उद्दीपनों पर अनुक्रिया नहीं करती।
उत्तर:
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 2.
(A) : चट्टान निर्जीव है।
(R) : यह जीवित चीजों की विशेषताओं को प्रदर्शित करती है।
उत्तर:
(c) अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) सत्य नहीं है।
प्रश्न 3.
(A) : बीज गर्म जल में तेजी से अंकुरित होते हैं।
(R) : गर्म जल बीज के आवरण को नरम करने में सहायता करता है और अंकुरण को प्रोत्साहित करता है।
उत्तर:
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 4.
(A) : बीज गीली ( नम) मिट्टी में सबसे अच्छे से अंकुरित होते हैं।
(R) : सूखापन बीज के आवरण को तोड़ने में सहायता करता है और जड़ों की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है।
उत्तर:
(c) अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) सत्य नहीं है।
प्रश्न 5.
(A) : मच्छर के लार्वा जलीय होते हैं।
(R) : वे जल में रहते हैं और साइफन के माध्यम से साँस लेते हैं।
उत्तर:
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।

स्थिति अध्ययन प्रश्न
I. क्या आपने ग्रीष्मकाल के दौरान कमीज पर काँख के आस-पास पड़ने वाले सफेद धब्बों को देखे है? ये धब्बे पसीने के कारण पड़ते हैं। शरीर से अपशिष्ट पदार्थ के रूप में निकलने वाले पसीने में जल और लवण होते हैं। शरीर से अपशिष्ट उत्पाद के निष्कासन को उत्सर्जन कहते हैं। जंतुओं में उर्त्सजन के एक उत्पाद के रूप में मूत्र भी निर्मित होता है। क्या आप जानते कि पौधे भी उत्सर्जन करते हैं? आपने ध्यान दिया होगा कि पौधे पत्तियों की सतह पर अतिरिक्त जल और खनिजों को सूक्ष्म बूँदों के रूप में उत्सर्जित करते हैं। उदाहरण के लिए, घास और गुलाब। सभी सजीव उत्सर्जन करते हैं।
प्रश्न 1.
शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को हटाना कहलाता है
(a) श्वसन
(b) साँस लेना
(c) उत्सर्जन
(d) अवशोषित हो
उत्तर:
(c) उत्सर्जन
प्रश्न 2.
पौधे अपशिष्ट पदार्थों को मुख्य रूप से किस माध्यम से हटाते हैं?
(a) जड़ों के माध्यम से
(b) तनों के माध्यम से
(c) पत्तियों के माध्यम से
(d) वाष्पोत्सर्जन द्वारा
उत्तर:
(c) पत्तियों के माध्यम से
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन पौधों में उत्सर्जन का उदाहरण है?
(a) जल का अवशोषण
(b) ऑक्सीजन का निष्कासन
(c) कार्बन डाइऑक्साइड का निष्कासन
(d) जल के वाष्प का निष्कासन
उत्तर:
(d) जल के वाष्प का निष्कासन
प्रश्न 4.
पत्तियों पर कौन-से छिद्र गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं?
(a) रंध्र
(b) मध्यशिरा
(c) शिराएँ
(d) लेमिना
उत्तर:
(a) रंध्र
प्रश्न 5.
पत्तियों का भोजन तैयार करने के लिए कच्चा माल क्या है?
(a) जल
(b) वायु
(c) सूर्य का प्रकाश
(d) ये सभी
उत्तर:
(d) ये सभी

II. कॉलियस और पिटूनिया जैसे कुछ पुष्पीय पौधों में
कुरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है। इन बीजों को मिट्टी से ढकने पर इनका अंकुरण बाधित होता है। वहीं कैलेंडुला और जीनिया जैसे कुछ पुष्पीय पौधों में बीजांकुरण के लिए अंधकार की आवश्यकता होती है। इन बीजों को पर्याप्त मिट्टी से ढका जाना चाहिए।

प्रश्न 1.
कौन-से फूल ‘वाले पौधों को अंकुरित होने के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है?
(a) कोलियस
(b) पेटुनिया
(c) चमेली
(d) (a) और (b) दोनों
उत्तर:
(d) (a) और (b) दोनों
प्रश्न 2.
यहाँ दिए गए बीज का नाम बताइए।
(a) मूँग दाल
(b) सेम बीज
(c) मसूर
(d) राजमा
उत्तर:
(b) सेम बीज
प्रश्न 3.
बीज के अंकुरण के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है?
(a) जल
(b) वायु
(c) उचित तापमान और अच्छी मिट्टी
(d) (a), (b) और (c) सभी
उत्तर:
(c) उचित तापमान और अच्छी मिट्टी
The post Class 6 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi सजीव विशेषताओं का अन्वेषण appeared first on Learn CBSE.






