Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10208

पानी रे पानी Class 7 Extra Question Answer Hindi Chapter 4

$
0
0

Teachers encourage the use of Class 7 Hindi Extra Question Answer Malhar Chapter 4 पानी रे पानी Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 7 Hindi पानी रे पानी Extra Question Answer

Class 7 Hindi Chapter 4 Extra Question Answer पानी रे पानी

NCERT Class 7 Hindi Chapter 4 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
भूजल कैसे समृद्ध होता है?
उत्तर:
तालाबों में जमा पानी जमीन में रिसकर ।

प्रश्न 2.
मोटर लगने से किसका हक मारा जाता है ?
उत्तर:
आस-पड़ोस का

पानी रे पानी Class 7 Extra Question Answer Hindi Chapter 4

प्रश्न 3.
पानी की गुल्लक से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
धरती से वर्षा जल का संग्रहण |

प्रश्न 4.
तालाब भरकर वहाँ क्या बनाया गया ?
उत्तर:
मकान, स्टेडियम आदि ।

प्रश्न 5.
वर्षा के मौसम में कौन-सी समस्या होती है?
उत्तर:
बाढ़।

प्रश्न 6.
जल संकट का एक मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर:
जलस्रोतों की उपेक्षा।

पानी रे पानी Class 7 Hindi Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
भूजल क्या है और यह कैसे समृद्ध होता है?
उत्तर:
भूजल वह जल है जो जमीन के नीचे संग्रहित होता है। यह तालाबों, झीलों आदि में जमा वर्षा जल के रिसने से धीरे-धीरे जमीन में जाकर भूजल भंडार को समृद्ध करता है।

प्रश्न 2.
मोटर लगाने से पानी की समस्या कैसे बढ़ती है?
उत्तर:
मोटर लगाने से एक घर अधिक पानी खींच लेता है, जिससे अन्य घरों को पानी नहीं मिल पाता, और पानी का असमान वितरण होता है।

प्रश्न 3.
बाढ़ और अकाल को एक ही सिक्के के दो पहलू क्यों कहा गया है?
उत्तर:
बाढ़ और अकाल को एक ही सिक्के के दो पहलू कहा गया है क्योंकि दोनों जल के असंतुलन के परिणाम हैं – बाढ़ जल की अधिकता से और अकाल जल की कमी से उत्पन्न होते हैं।

प्रश्न 4.
जल संकट से निपटने के लिए हमें क्या कदम उठाने चाहिए?
उत्तर:
जल संकट से निपटने के लिए जलस्रोतों की रक्षा, वर्षा जल का संग्रहण और जल का संयमित उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 5.
शहरों में पानी बिकने का क्या कारण है?
उत्तर:
जलस्रोतों की कमी और जल की बढ़ती माँग के कारण शहरों में पानी बिकने लगा है।

प्रश्न 6.
जलस्रोतों की उपेक्षा से क्या समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं?
उत्तर:
जलस्रोतों की उपेक्षा से भूजल भंडार कम हुआ है, जिससे जल संकट, बाढ़ और अकाल जैसी समस्याएँ बढ़ी है।

पानी रे पानी Class 7 Extra Question Answer Hindi Chapter 4

पानी रे पानी Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
जल-चक्र की प्रक्रिया को विस्तार से समझाइए और यह क्यों महत्वपूर्ण है ?
उत्तर:
जल – चक्र में सूर्य की गर्मी से जल वाष्प बनता है, जो बादलों में बदल जाता है। बादल जल की बूँदों के रूप में वर्षा करते हैं। वर्षा से जल नदियों और नहरों में बहता है और अंततः समुद्र में मिल जाता है। इस चक्र से जल का निरंतर प्रवाह होता रहता है और यह पृथ्वी पर जल का संतुलन बनाए रखता है। जल चक्र की प्रक्रिया को समझने से हमें जल प्रबंधन में मदद मिलती है और जल संकट से बचने के उपायों को समझा जा सकता है।

प्रश्न 2.
जल संकट और बाढ़ के बीच के संबंध को समझाइए और बताइए कि इन दोनों समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर:
जल संकट और बाढ़ दोनों जल की असंतुलित स्थिति के परिणाम हैं। जल संकट तब उत्पन्न होता है जब जल की कमी होती है और बाढ़ तब आती है जब अत्यधिक वर्षा से जल का संचयन नहीं हो पाता और वह बिखरकर काफी क्षेत्रों को डुबो देता है। इन दोनों से बचने के लिए वर्षा जल का संचयन, जलस्रोतों का संरक्षण और जल – प्रबंधन तकनीकों का सही उपयोग करना ज़रूरी है।

प्रश्न 3.
जल-चक्र के महत्व को समझाते हुए, बताइए कि हमें जलस्रोतों का संरक्षण क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
जल-चक्र पृथ्वी पर जल का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित करता है, जिससे जीवन की अनिवार्य आवश्यकता यानी जल की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। जलस्रोतों का संरक्षण जल – चक्र को स्थिर रखता है और जल की निरंतर उपलब्धता की गारंटी देता है। जलस्रोतों का संरक्षण न केवल हमें बाढ़ और अकाल से बचाता है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण के संतुलन को भी बनाए रखता है।

प्रश्न 4.
जलसंकट को दूर करने के लिए हमें किस तरह के कदम उठाने चाहिए, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ?
उत्तर:
जलसंकट को दूर करने के लिए हमें वर्षा जल संचयन, तालाबों, झीलों और अन्य जलस्रोतों का संरक्षण करना चाहिए। इन जलस्रोतों से पानी जमीन में समाहित होकर भूजल भंडार को समृद्ध करता है, जिससे गाँवों में पानी की उपलब्धता बनी रहती है। इसके अलावा, जल की बचत और उसका सही उपयोग भी ज़रूरी है।

प्रश्न 5.
जल-चक्र में पानी के प्रवाह के चित्र का क्या महत्व है और यह कैसे जल के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखता है?
उत्तर:
जल – चक्र में पानी का प्रवाह दिखाने वाला चित्र हमें जल की निरंतरता और इसके प्राकृतिक प्रवाह को समझने में मदद करता है। यह चित्र दर्शाता है कि जल कैसे समुद्र से वाष्प बनकर बादलों में बदलता है. फिर वर्षा के रूप में वापस पृथ्वी पर आता है और नदियों के जरिए समुद्र में लौटता है। यह चक्र – जल के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखता है और जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करता है।

Class 7 Hindi Chapter 4 Extra Questions and Answers अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. कहाँ से आता है हमारा पानी और फिर कहाँ चला जाता है हमारा पानी ? हमने कभी इस बारे में कुछ सोचा है? सोचा तो नहीं होगा शायद, पर इस बारे में पढ़ा जरूर है। भूगोल की किताब पढ़ते समय जल – चक्र जैसी बातें हमें बताई जाती हैं। एक सुंदर-सा चित्र भी होता है, इस पाठ के साथ। सूरज, समुद्र, बादल, हवा, धरती, फिर बरसात की बूँदें और लो फिर बहती हुई एक नदी और उसके किनारे बसा तुम्हारा, हमारा घर, गाँव या शहर |

चित्र के दूसरे भाग में यही नदी अपने चारों तरफ का पानी लेकर उसी समुद्र में मिलती दिखती है। चित्र में कुछ तीर भी बने रहते हैं। समुद्र से उठी भाप बादल बनकर पानी में बदलती है और फिर इन तीरों के सहारे जल की यात्रा एक तरफ से शुरू होकर समुद्र में वापिस मिल जाती है। जल चक्र पूरा हो जाता है।

प्रश्न-

प्रश्न 1.
जल – चक्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जल-चक्र एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसमें जल विभिन्न रूपों में रूपांतरित होते हुए पुनः वर्षा जल के रूप में धरती पर बरसता है।

प्रश्न 2.
जल – चक्र कैसे पूरा होता है ?
उत्तर:
जल-चक्र तब पूरा होता है जब सूरज की गरमी से समुद्र का पानी वाष्पित होकर बादल बनता है और फिर वर्षा के रूप में पृथ्वी पर गिरता है। अंतत: पानी पुनः समुद्र में जाकर मिल जाता है।

पानी रे पानी Class 7 Extra Question Answer Hindi Chapter 4

प्रश्न 3.
जल – चक्र के चित्र में तीर क्यों बने रहते हैं ?
उत्तर:
जल – चक्र के चित्र में बने तीर जल की यात्रा और उसके रूपांतरण को दर्शाते हैं।

प्रश्न 4.
लेखक प्रस्तुत गद्यांश के माध्यम से किसके विषय में सोचने के लिए प्रेरित कर रहा है और क्यों ?
उत्तर:
प्रस्तुत गद्यांश के माध्यम से लेखक पानी के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं क्योंकि दिन-पर-दिन पानी की समस्या बढ़ती जा रही है।

प्रश्न 5.
गद्यांश में से पाँच स्थानवाचक संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
स्थानवाचक संज्ञा – समुद्र, नदी, किनारा, गाँव, शहर ।

2. हमारी यह धरती भी इसी तरह की खूब बड़ी गुल्लक है। मिट्टी की बनी इस विशाल गुल्लक में प्रकृति वर्षा के मौसम में खूब पानी बरसाती है। तब रुपयों से भी कई गुना कीमती इस वर्षा को हमें इस बड़ी गुल्लक में जमा कर लेना चाहिए। हमारे गाँव में, शहर में जो छोटे-बड़े तालाब, झील आदि हैं, वे धरती की गुल्लक में पानी भरने का काम करते हैं। इनमें जमा पानी जमीन के नीचे छिपे जल के भंडार में धीरे-धीरे रिसकर, छनकर जा मिलता है।

इससे हमारा भूजल भंडार समृद्ध होता जाता है। पानी का यह खजाना हमें दिखता नहीं, लेकिन इसी खजाने से हम बरसात का मौसम बीत जाने के बाद पूरे साल भर तक अपने उपयोग के लिए घर में, खेतों में, पाठशाला में पानी निकाल सकते हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब हम लोग इस छिपे खजाने का महत्व भूल गए और जमीन के लालच में हमने अपने तालाबों को कचरे से पाटकर, भरकर समतल बना दिया। देखते-ही-देखते इन पर तो कहीं मकान, कहीं बाजार, स्टेडियम और सिनेमा आदि खड़े हो गए।

प्रश्न-

प्रश्न 1.
धरती को किस प्रकार की गुल्लक कहा गया है?
उत्तर:
धरती को मिट्टी की बनी एक विशाल गुल्लक कहा गया है, जिसमें वर्षा के रूप में खूब पानी बरसता है। जिसका इस्तेमाल हम पूरे साल करते हैं।

प्रश्न 2.
धरती रूपी गुल्लक में पानी भरने का काम कौन-कौन करते हैं?
उत्तर:
धरती रूपी गुल्लक में पानी भरने का काम छोटे-बड़े तालाब, झील आदि करते हैं।

प्रश्न 3.
किसके लालच में हम किसके महत्व को भूल गए हैं?
उत्तर:
जमीन के लालच में हम पानी और पानी को संरक्षित करने वाले स्रोतों को भूल गए हैं।

प्रश्न 4.
पानी के संरक्षण के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पानी के संरक्षण के लिए हमें वर्षा के पानी को जमा करना चाहिए। नदी, तालाब, झील आदि जल संरक्षण के परंपरागत तरीकों को अपनाना चाहिए। उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। साथ ही पानी का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए।

प्रश्न 5.
गद्यांश में से दो सामासिक शब्द छाँटकर उनका समास – विग्रह कीजिए तथा उनका भेद लिखिए।
उत्तर:
समस्तपद समास – विग्रह – समास का नाम

  1. छोटे-बड़े – छोटे और बड़े – द्वंद्व समास
  2. पाठशाला – पाठ के लिए शाला – संप्रदान तत्पुरुष समास

स्वयं करे

प्रश्न 1.
जल-चक्र का अंत कहाँ होता है?
(क) नदियों में
(ख) तालाबों में
(ग) समुद्र में
(घ) बादलों में
उत्तर:

प्रश्न 2.
जल संकट के समाधान के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय क्या है ?
(क) तालाबों का निर्माण
(ख) जलस्रोतों का संरक्षण
(ग) वर्षा जल संचयन
(घ) ये सभी

प्रश्न 3.
जल संकट में वृद्धि का मुख्य कारण क्या है?
(क) अधिक वर्षा
(ख) जलस्रोतों का नष्ट होना
(ग) जल चक्र की विफलता
(घ) जल का अधिक उपयोग

प्रश्न 4.
जल-चक्र में वर्षा से पहले पानी किस रूप में होता है?
(क) जल वाष्प
(ख) बादल
(ग) बर्फ
(घ) जल-धारा

पानी रे पानी Class 7 Extra Question Answer Hindi Chapter 4

प्रश्न 5.
जल – चक्र से संबंधित चित्र में किन प्रतीकों का उपयोग किया जाता है?
(क) रंगीन धब्बों का
(ख) गोल घेरे का
(ग) तीरों का
(घ) बिंदी और रेखाओं का

प्रश्न 6.
जल-चक्र की प्रक्रिया में समुद्र से उठने वाली भाप किस रूप में बदल जाती है?
(क) हवा
(ख) बारिश
(ग) बादल
(घ) धूल

प्रश्न 7.
जल – चक्र में सूर्य की भूमिका क्या है?

प्रश्न 8.
पानी का कौन सा रूप जल चक्र में बादल के रूप में बदलता है ?

प्रश्न 9.
धरती को लेखक ने किस वस्तु की तरह बताया है?

प्रश्न 10.
वर्षा जल का संग्रहण क्यों आवश्यक है?

प्रश्न 11.
वर्षा का पानी किसके मुकाबले अधिक कीमती बताया गया है ?

प्रश्न 12.
भूजल भंडार से हम पानी का उपयोग किन-किन जगहों पर करते हैं?

प्रश्न 13.
लोगों ने तालाबों को क्यों और कैसे नष्ट किया?

प्रश्न 14.
‘पानी रे पानी’ पाठ का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।

प्रश्न 15.
पानी के विभिन्न उपयोगों का वर्णन कीजिए और क्या इसके बिना जीवन की कल्पना की जा सकती है? विस्तार से समझाइए |

प्रश्न 16.
पानी के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसके प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का वर्णन कीजिए और इसके लिए आप क्या शपथ लेना चाहेंगे? बताइए।

The post पानी रे पानी Class 7 Extra Question Answer Hindi Chapter 4 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10208

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>