Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10123

चिड़िया Class 7 MCQ Hindi Chapter 9

$
0
0

Students find these Class 7 Hindi MCQ Chapter 9 चिड़िया MCQ Questions helpful for self-assessment and preparation.

Class 7 Hindi Chapter 9 MCQ चिड़िया

चिड़िया Class 7 MCQ

चिड़िया MCQ Questions with Answers

प्रश्न 1.
चिड़िया कहाँ बैठकर गाती है?
(क) ज़मीन पर
(ख) पीपल की ऊँची डाली पर
(ग) तालाब के पास
(घ) खिड़की पर
उत्तर:
(ख) पीपल की ऊँची डाली पर

प्रश्न 2.
चिड़िया अपनी बोली में क्या सिखाती है?
(क) लड़ाई
(ख) व्यापार
(ग) प्रेम-प्रीति की रीति
(घ) डर
उत्तर:
(ग) प्रेम-प्रीति की रीति

चिड़िया Class 7 MCQ Hindi Chapter 9

प्रश्न 3.
चातक क्या है?
(क) एक वृक्ष
(ख) एक पक्षी
(ग) एक नदी
(घ) एक फूल
उत्तर:
(ख) एक पक्षी

प्रश्न 4.
पक्षी कहाँ सोते हैं?
(क) ज़मीन पर
(ख) पिंजरे में
(ग) पेड़ों पर
(घ) पानी में
उत्तर:
(ग) पेड़ों पर

प्रश्न 5.
पक्षी किसे जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं ?
(क) जानवरों को
(ख) मनुष्यों कों
(ग) मछलियों को
(घ) पेड़ों को
उत्तर:
(ख) मनुष्यों कों

चिड़िया MCQ Class 7 अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. वन में जितने पंछी हैं, खंजन,
कपोत, चातक, कोकिल;
काक, हंस, शुक आदि वास
करते सब आपस में हिलमिल ।

सब मिल-जुलकर रहते हैं वे,
सब मिल-जुलकर खाते हैं;
आसमान ही उनका घर;
जहाँ चाहते, जाते हैं!

प्रश्न 1.
वन में किन-किन पक्षियों का उल्लेख किया गया है?
(क) शेर, हाथी, चीता
(ख) खंजन, कपोत, चातक, कोकिल
(ग) कबूतर, तोता, गौरैया
(घ) मोर, हंस, चील
उत्तर:
(ख) खंजन, कपोत, चातक, कोकिल

प्रश्न 2.
शुक किस पक्षी को कहते हैं?
(क) हंस
(ख) चील
(ग) कोयल
(घ) तोता
उत्तर:
(घ) तोता

प्रश्न 3.
पक्षी आपस में कैसे रहते हैं? –
(क) लड़ते रहते हैं
(ख) अलग-अलग रहते हैं
(ग) मिल-जुलकर रहते हैं
(घ) झुंड में नहीं उड़ते
उत्तर:
(ग) मिल-जुलकर रहते हैं

चिड़िया Class 7 MCQ Hindi Chapter 9

प्रश्न 4.
पक्षियों का घर कहाँ होता है?
(क) पेड़ की जड़ में
(ख) पहाड़ों में
(ग) पिंजरे में
(घ) आसमान में
उत्तर:
(घ) आसमान में

प्रश्न 5.
काव्यांश के अनुसार पक्षी भोजन कैसे करते हैं?.
(क) दूसरों से छीनकर
(ख) अकेले खाते हैं.
(ग) मिल-जुलकर खाते हैं
(घ) शिकार करके खाते हैं।
उत्तर:
(ग) मिल-जुलकर खाते हैं

2. जो मिलता है अपने श्रम से,
उतना भर ले लेते हैं;
बच जाता जो, औरों के हित,
उसे छोड़ वे देते हैं!

सीमा-हीन गगन में उड़ते,
निर्भय विचरण करते हैं;
नहीं कमाई से औरों की
अपना घर वे भरते हैं!

प्रश्न 1.
पक्षी कितना भोजन लेते हैं?
(क) जितना दूसरों से मिल जाए
(ख) जितना खुद की मेहनत से प्राप्त हो जाए
(ग) जितना ज़्यादा हो सके
(घ) बचा खुचा ही खाते हैं
उत्तर:
(ख) जितना खुद की मेहनत से प्राप्त हो जाए

प्रश्न 2.
जो भोजन बच जाता है, पक्षी उसे क्या करते हैं?
(क) खुद रख लेते हैं
(ख) फेंक देते हैं
(ग) औरों के हित में छोड़ देते हैं।
(घ) बेच देते हैं
उत्तर:
(ग) औरों के हित में छोड़ देते हैं।

प्रश्न 3.
‘सीमा हीन गगन’ का क्या अर्थ है?
(क) नीला आसमान
(ख) पेड़ों की शाखाएँ
(ग) अनंत आकाश
(घ) वर्षा का मौसम
उत्तर:
(ग) अनंत आकाश

चिड़िया Class 7 MCQ Hindi Chapter 9

प्रश्न 4.
पक्षी किस प्रकार विचरण करते हैं?
(क) डरते-डरते
(ख) धीरे-धीरे
(ग) निर्भयता से
(घ) शोर करते हुए
उत्तर:
(ग) निर्भयता से

प्रश्न 5.
पक्षी अपना घर किसकी कमाई से नहीं भरते ?
(क) अपने श्रम की
(ख) औरों की कमाई से
(ग) पेड़ के फल से
(घ) किसान की मेहनत से
उत्तर:
(ख) औरों की कमाई से

The post चिड़िया Class 7 MCQ Hindi Chapter 9 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10123

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>