Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10123

मीरा के पद Class 7 MCQ Hindi Chapter 10

$
0
0

Students find these Class 7 Hindi MCQ Chapter 10 मीरा के पद MCQ Questions helpful for self-assessment and preparation.

Class 7 Hindi Chapter 11 MCQ मीरा के पद

मीरा के पद Class 7 MCQ

मीरा के पद MCQ Questions with Answers

प्रश्न 1.
“बसो मेरे नैनन में नंदलाल ” पद में ‘नंदलाल’ से अभिप्राय है-
(क) अर्जुन
(ख) राम
(ग) कृष्ण
(घ) शिव
उत्तर:
(ग) कृष्ण

प्रश्न 2.
‘वैजंती माला’ किसके गले में शोभायमान है?
(क) मीरा के
(ख) कृष्ण के
(ग) राधा के
(घ) ब्रजवासियों के
उत्तर:
(ख) कृष्ण के

मीरा के पद Class 7 MCQ Hindi Chapter 10

प्रश्न 3.
“नूपुर शब्द रसाल” का अर्थ है-
(क) रसपूर्ण ध्वनि करने वाली पायल
(ख) तीखी आवाज करने वाली
(ग) गंभीर स्वर
(घ) कठोर ध्वनि
उत्तर:
(क) रसपूर्ण ध्वनि करने वाली पायल

प्रश्न 4.
“मीरा के प्रभु संतन सुखदाई” में ‘संतन सुखदाई’ का तात्पर्य है-
(क) योद्धा
(ख) संकट देने वाला
(ग) संतों को सुख देने वाला
(घ) ज्ञानी
उत्तर:
(ग) संतों को सुख देने वाला

प्रश्न 5.
सावन के मौसम में क्या होता है?
(क) गर्मी
(ख) ठंड
(ग) वर्षा
(घ) पतझड़
उत्तर:
(ग) वर्षा

मीरा के पद MCQ Class 7 अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. बरसे बदरिया सावन की, सावन की मन भावन की ।
सावन में उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की ।।
उमड़ घुमड़ चहुँ दिश से आया, दामिन दम कै झर लावन की ।
नन्हीं नन्हीं बूँदन मेहा बरसे, शीतल पवन सोनावन की ।।
मीरा के प्रभु गिरधरनागर, आनंद मंगल गावन की ।।

प्रश्न 1.
“बरसे बदरिया सावन की, सावन की मन भावन की”
पंक्ति में सावन के बारे में क्या कहा गया है?
(क) सावन का मौसम उदास है।
(ख) सावन का मौसम मनभावन और सुंदर है।
(ग) सावन का मौसम गर्मी बढ़ाता है।
(घ) सावन का मौसम बहुत बर्फीला है।
उत्तर:
(ख) सावन का मौसम मनभावन और सुंदर है।

प्रश्न 2.
“सावन में उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हंरि आवन की” पंक्ति का क्या अर्थ है ?
(क) सावन के मौसम में भगवान श्रीकृष्ण का आना सुनकर मीरा का मन खुशी से उमंगित हो गया ।
(ख) मीराबाई का मन सावन के मौसम में उदास हो गया ।
(ग) मीराबाई का मन हरि के आने से डर गया ।
(घ) मीराबाई का मन सावन के मौसम में शांत हो गया।
उत्तर:
(क) सावन के मौसम में भगवान श्रीकृष्ण का आना सुनकर मीरा का मन खुशी से उमंगित हो गया ।

प्रश्न 3.
“ उमड़ घुमड़ चहुँ दिश से आया, दामिन दम कै झर लावन की” पंक्ति में किसकी बात हो रही है?
(क) बर्फबारी का दृश्य
(ख) सावन की घटाएँ
(ग) सूरज की किरणें
(घ) ठंडी हवाएँ
उत्तर:
(ख) सावन की घटाएँ

मीरा के पद Class 7 MCQ Hindi Chapter 10

प्रश्न 4.
‘बरसे बदरिया सावन की’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) यमक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर:
(ग) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 5.
सावन के महीने में कैसी बयार बह रही है?
(क) गरम
(ख) उष्ण और शीतोष्ण
(ग) शीतल और उष्ण
(घ) सुहावनी और शीतल
उत्तर:
(घ) सुहावनी और शीतल

The post मीरा के पद Class 7 MCQ Hindi Chapter 10 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10123

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>