Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10684

जयपुर से पत्र Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 6

$
0
0

Teachers encourage the use of Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 6 जयपुर से पत्र Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 4 Hindi जयपुर से पत्र Extra Question Answer

Class 4 Hindi Chapter 6 Extra Question Answer जयपुर से पत्र

NCERT Class 4 Hindi Chapter 6 Extra Questions जयपुर से पत्र

प्रश्न 1.
दिए गए पठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनिए ।

जयपुर से लगभग चौदह किलोमीटर की दूरी पर आमेर का दुर्ग है। यह बहुत पुराना और बड़ा है। आमेर में शीशमहल देखने योग्य है। शीशमहल के पास ही शिला देवी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन करने के बाद हम नगर वापस आए। रात को हमने राजस्थान’ के लोकनृत्य देखे। फिर राजस्थान का विशेष व्यंजन दाल-बाटी चूरमा खाया। आज दोपहर पश्चात हम झीलों के नगर उदयपुर जाएँगे ।

(क) ‘जयपुर से लगभग ……… किलोमीटर की दूरी पर आमेर दुर्ग स्थित है।’ रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प चुनिए-
i. पाँच
ii. दस
iii. चौदह
iv. चौबीस
उत्तर:
iii. चौदह

(ख) यह पाठांश है-
i. एक पत्र का अंश
ii. एक कहानी का अंश
iii. एक निबंध का अंश
iv. एक नाटक का अंश
उत्तर:
i. एक पत्र का अंश

जयपुर से पत्र Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 6

(ग) इनमें से क्या बहुत पुराना और बड़ा है ?
i. शीशमहल
ii. आमेर का दुर्ग
iii. शिला देवी का मंदिर
iv. हवामहल
उत्तर:
ii. आमेर का दुर्ग

(घ) इनमें से कौन सा राजस्थानी लोकनृत्य नहीं है?
i. कठपुतली
ii. कालबेलिया
iii. घूमर
iv. भांगड़ा
उत्तर:
iv. भांगड़ा

(ङ) ‘पुराना’ और ‘बड़ा’ शब्द का विलोम है-
i. नया और छोटा
ii. प्राचीन और लघु
iii. नूतन और दीर्घ
iv. नवीन और दीर्घ
उत्तर:
iii. नूतन और दीर्घ

प्रश्न 2.
दिए गए पठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

कल सुबह जलपान करके हम सब लोग जयपुर की सैर के लिए निकले। सबसे पहले हमने हवामहल देखा। हवामहल के पास ही जंतर-मंतर है। इस वेधशाला का निर्माण राजा सवाई जयसिंह ने किया था। हमने घूम-घूमकर जंतर-मंतर देखा। इसके बाद हम रामनिवास बाग गए। यहाँ एक अच्छा कला-संग्रहालय है। यह दर्शनीय है। संग्रहालय में जयपुर के राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और उनके चित्र रखे हुए हैं।

(क) अमर जयपुर की सैर करने कब निकला था ?
उत्तर:
अमर जयपुर की सैर करने सुबह निकला था।

(ख) जंतर-मंतर क्या है? इसका निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर:
जंतर-मंतर एक वेधशाला है। इसका निर्माण राजा सवाई जयसिंह ने करवाया था।

(ग) रामनिवास बाग में क्या स्थित है?
उत्तर:
रामनिवास बाग में कला – संग्रहालय स्थित है।

(घ) संग्रहालय में क्या-क्या है?
उत्तर:
संग्रहालय में जयपुर के राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और उनके चित्र रखे हुए हैं।

जयपुर से पत्र Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 6

(ङ) जयपुर की तरह भारत के तीन शहरों के नाम लिखिए, जिसमें ‘पुर’ शब्द का प्रयोग हुआ हो ?
उत्तर:

  1. उदयपुर
  2. मुजफ्फरपुर
  3. कानपुर

प्रश्न 3.
अमर ने यह पत्र अपने पिता जी को क्यों लिखा होगा?
उत्तर:
अमर ने यह पत्र अपने पिता जी को अपनी यात्रा की जानकारी देने के लिए लिखा होगा ।

प्रश्न 4.
शीशमहल कहाँ स्थित है?
उत्तर:
शीशमहल आमेर दुर्ग में शिलादेवी के मंदिर के पास स्थित है।

प्रश्न 5.
अमर ने जयपुर यात्रा में किस मंदिर के दर्शन किए?
उत्तर:
अमर ने जयपुर यात्रा में शिलादेवी मंदिर के दर्शन किए।

The post जयपुर से पत्र Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 6 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10684

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>