Teachers encourage the use of Class 3 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 2 चींटी कविता Extra Questions and Answers for better language learning.
Class 3 Hindi चींटी Extra Question Answer
Class 3 Hindi Chapter 2 Extra Question Answer चींटी
NCERT Class 3 Hindi Chapter 2 Extra Questions चींटी
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
चींटी किस प्रकार का राग सुनाती है?
(क) भागने का
(ख) सुख का
(ग) श्रम का
(घ) दुःख का
उत्तर :
(ग) श्रम का
प्रश्न 2.
चींटी क्या चुनकर लाती है?
(क) फूल
(ख) दाना
(ग) काँटे
(घ) फल
उत्तर :
(ख) दाना
प्रश्न 3.
चींटी के इरादे कैसे हैं?
(क) छोटे
(ख) बड़े
(ग) टूटे
(घ) अच्छे
उत्तर :
(ख) बड़े
प्रश्न 4.
चींटी नन्हें पैरों से कहाँ चढ़ जाती है?
(क) छत पर
(ख) पेड़ पर
(ग) पहाड़ पर
(घ) दीवार पर
उत्तर :
(ग) पहाड़ पर
प्रश्न 5.
कविता में चींटी को किसके समान बताया गया है?
(क) खतरनाक
(ख) कलाकार
(ग) बदसूरत
(घ) गुणवान
उत्तर :
(ख) कलाकार
सत्य-असत्य
नीचे दिए गए वाक्यों में से सत्य या असत्य कथन की पहचान कीजिए।
1. चींटी अत्यंत ही मेहनती जीव है। (सत्य/असत्य)
उत्तर :
सत्य
2. चींटियाँ पहाड़ों पर चढ़ने में असमर्थ रहती हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर :
असत्य
3. चींटियाँ मेहनत करना नहीं जानतीं। (सत्य/असत्य)
उत्तर :
असत्य
4. चींटियाँ अपने घर को सजाती हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर :
सत्य
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
काव्यांश
छोटा तन, पर बड़े इरादे,
नहीं कभी घबराती चींटी।
काम बड़े करके दिखलाती,
जहाँ कहीं अड़ जाती चींटी।
प्रश्न 1.
कौन बड़े-बड़े काम करके दिखलाता है?
(क) गाय
(ख) भाँरा
(ग) चीटी
(घ) तितली
उत्तर :
(ग) चींटी
प्रश्न 2.
बड़े इरादे कौन रखता है?
(क) पेक्ष
(ख) चींटी
(ग) मोर
(घ) तितली
उत्तर :
(ख) चींटी
प्रश्न 3.
चींटी का शरीर कैसा होता है?
उत्तर :
चींटी का शरीर छोटा-सा होता है।
प्रश्न 4.
चींटी कब बड़े काम करके दिखाती है
उत्तर :
चींटी जब कहीं अड़ जाती है, तो बड़े काम करके दिखाती है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
‘मेहनत ही पूजा है’ यह हमें कौन बताता है?
उत्तर :
‘मेहनत ही पूजा है’ यह हमें चींटी बताती है।
प्रश्न 2.
चींटी हर पल क्या करती है?
उत्तर :
चींटी हर पल मेहनत करती है।
प्रश्न 3.
कविता में चींटी को कलाकार क्यों कहा गया है?
उत्तर
चींटी घर को सजाती है, इसलिए उसे कलाकार कहा गया है।
प्रश्न 4.
चींटी हमें क्या सीख दे रही है?
उत्तर :
चींटी हमें लगातार मेहनत करने की सीख दे रही है।
प्रश्न 5.
क्या दाना चुनने के लिए चींटी घबराती है?
उत्तर :
दाना चुनने के लिए चींटी किसी भी मौसम से नहीं घबराती है।
The post चींटी Class 3 Extra Question Answer Hindi Chapter 2 appeared first on Learn CBSE.