Chapter-wise Curiosity Class 6 Science Book Solutions and Class 6 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Medium हमारे आस-पास की सामग्री are useful for focused study.
Class 6th Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 6 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 6 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की सामग्री
प्रश्न 1.
अपने रसोईघर में जाएँ और देखें कि आपके माता-पिता ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों को किस प्रकार व्यवस्थित किया हुआ है। क्या आप छँटनी के लिए किसी बेहतर विधि का सुझाव दे सकते हैं? अपनी नोटबुक में लिखिए।
उत्तर:
- फल, सब्जियाँ, दूध, पनीर, दही आदि फ्रिज में।
- सभी मसाले के डिब्बे एक साथ एक अलमारी में।
- सभी तेल के कंटेनर लेबल के साथ एक अलमारी में।
- सभी खाने के बर्तन एक डिब्बे में।
- चाकू, चम्मच, काँटे और लाइटर आदि एक छोटे कंटेनर (डिब्बे) में।
- दालें और अनाज एक अलग बड़े डिब्बे में।
- बड़े बर्तन जैसे कि केतली, पॉट, पैन, परात, कढ़ाई एक बड़े डिब्बे में।
हम टूटने वाली (काँच की ) वस्तुओं को अलग अलमारी में रख सकते हैं।
प्रश्न 2.
स्तंभ I में दिए गए अक्षरों को सही क्रम में लिखें और प्राप्त शब्द का मिलान स्तंभ II में दिए गए उसके गुणों से करें।
उत्तर:
स्तंभ I | स्तंभ II |
(i) द्रव्य | (b) स्थान घेरता है और इसका द्रव्यमान होता है |
(ii) घुलनशील | (d) जल में पूरी तरह घुल जाता है |
(iii) पारदर्शी | (a) जिनके आर-पार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है |
(iv) द्युतिमय | (c) चमकदार सतह |
प्रश्न 3.
दुकानों और घरों में सामग्री रखने के लिए जिन पात्रों का उपयोग किया जाता है वे प्राय: पारदर्शी होते हैं। इसके कारण बताइए ।
उत्तर:
सामग्री को पारदर्शी कंटेनरों में संग्रहीत किया जाता है क्योंकि यह सामग्री को ढूँढ़ना आसान बनाता है, क्योंकि पारदर्शी सतहों के माध्यम से देखा जा सकता है। इन्हें खोलने की आवश्यकता नहीं होती।
प्रश्न 4.
बताएँ कि नीचे दिए गए कथन सही हैं या गलत और गलत कथनों को सही करके लिखें।
(क) लकड़ी पारभासी है जबकि काँच अपारदर्शी है। []
(ख) ऐलुमिनियम की पन्नी में चमक होती है, जबकि रबर में नहीं। []
(ग) चीनी जल में घुल जाती है, जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं। []
(घ) सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह कोई स्थान नहीं घेरता और इसमें द्रव्यमान है। []
उत्तर:
(क) गलत
सुधार : लकड़ी अपारदर्शी होती है जबकि काँच पारदर्शी है।
(ख) सही
(ग) सही
(घ) गलत
सही : सेब एक द्रव्य है, क्योंकि यह स्थान घेरता है और द्रव्यमान रखता है।
प्रश्न 5.
हम विभिन्न सामग्रियों, जैसे- लकड़ी, लोहा, प्लास्टिक, बाँस, सीमेंट और पत्थरों से बनी कुर्सियाँ देखते हैं। कुर्सी बनाने के लिए सामग्री के कुछ वांछनीय गुण निम्नलिखित हैं। कौन-सी सामग्रियाँ इन गुणों को पूरा करती हैं?
(क) कठोरता ( लंबे समय तक उपयोग के बाद भी बैठने पर मुड़ती या हिलती नहीं है)।
(ख) हल्का भार (एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और उठाने में आसान होता है)।
(ग) सर्दियों में बैठने पर अधिक ठंडी महसूस नहीं होती।
(घ) इसे नियमित रूप से साफ किया जा सकता है और लंबे समय तक उपयोग के बाद भी नई जैसी दिखती है।
उत्तर:
(क) लोहा, लकड़ी, सीमेंट, पत्थर और बाँस
(ख) प्लास्टिक
(ग) प्लास्टिक, लकड़ी और बाँस
(घ) प्लास्टिक
प्रश्न 6.
आपको
(क) खाद्य अपशिष्ट,
(ख) टूटा हुआ काँच और
(ग) रद्दी कागज को एकत्रित करने के लिए पात्र की आवश्यकता होगी। इन सभी प्रकार के अपशिष्टों के पात्रों के लिए आप कौन-सी सामग्री का चयन करेंगे? आपको सामग्रियों के किन गुणों के बारे में विचार करना चाहिए?
उत्तर:
(क) खाद्य अपशिष्ट : प्लास्टिक कंटेनरों में संग्रहीत किया जा सकता है, क्योंकि प्लास्टिक रिसावरोधी, कठोर, टिकाऊ और साफ करने में आसान होते हैं।
(ख) टूटा हुआ काँच : धातु कंटेनरों या भारी प्लास्टिक कंटेनरों में संग्रहीत किया जा सकता है। चूँकि ये सामग्री कठोर होती हैं, इसलिए ये नुकीली वस्तुओं को संग्रहीत कर सकते हैं।
(ग) रद्दी कागज : कागज के पैकेटों या गत्ते के कंटेनरों में संग्रहीत किया जा सकता है, क्योंकि दोनों हल्की सामग्री होते हैं और इनमें सूखी सामग्री को आसानी से रख सकते हैं।
प्रश्न 7.
हमारे चारों ओर वायु है लेकिन यह हमें एक-दूसरे को देखने से नहीं रोकती। वहीं यदि बीच में लकड़ी का दरवाजा आ जाए तो हम एक-दूसरे को नहीं देख पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि वायु ………………………… है और लकड़ी का दरवाजा ……………………….. है। सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें-
(क) पारदर्शी, अपारदर्शी
(ख) पारभासी, पारदर्शी
(ग) अपारदर्शी, पारभासी
(घ) पारदर्शी, पारभासी
उत्तर:
(क) पारदर्शी, अपारदर्शी
प्रश्न 8.
कल्पना कीजिए कि आपके पास दो अज्ञात सामग्रियाँ हैं, ‘क’ और ‘ख’। जब आप सामग्री ‘क’ को दबाने का प्रयास करते हैं तो यह कठोर महसूस होती है और आसानी से अपना आकार नहीं बदलती है। दूसरी ओर, जब आप सामग्री ‘ख’ को दबाते हैं तो यह आसानी से अपना आकार बदल लेती है। अब, जब आप दोनों सामग्रियों को जल में मिलाते हैं, तो केवल सामग्री ‘क’ पूरी तरह से घुल जाती है, जबकि सामग्री ‘ख’ अपरिवर्तित रहती है। सामग्री ‘क’ और ‘ख’ क्या हो सकती हैं? क्या आप पहचान सकते हैं कि सामग्री ‘क’ कठोर है या नरम ? सामग्री ‘ख’ क्या हो सकती है? अपने तर्क की व्याख्या करें।
उत्तर:
सामग्री ‘क’ गुड़ (जल में घुलनशील) हो सकता है और ‘ख’ कपास (जल में अघुलनशील) हो सकती है।
‘क’ कठोर है। ‘ख’ नरम (कोमल) है।
एक पदार्थ जो दबाने पर आसानी से अपना आकार नहीं बदलता, उसे कठोर कहा जाता है। गुड़ एक कठोर पदार्थ है और यह जल में भी घुलनशील होता है। जबकि, वे सामग्री जो दबाने पर आसानी से अपना आकार बदल सकती हैं, वे स्वाभाविक रूप से कोमल होती हैं। कपास कोमल होती है और यह जल में अघुलनशील भी होती है।
प्रश्न 9.
(क) मैं कौन हूँ? दिए गए गुणों के आधार पर मुझे पहचानें।
(i) मैं चमकदार हूँ।
(ii) मुझे आसानी से संपीड़ित किया जा सकता है।
(iii) मैं कठोर और जल में घुलनशील हूँ।
(iv) आप मेरे आर-पार स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते ।
(v) मुझमें द्रव्यमान और आयतन है, लेकिन आप मुझे नहीं देख सकते।
उत्तर:
(i) धातु
(ii) स्पंज
(iii) चीनी
(iv) बटर पेपर
(v) वायु
(ख) आप स्वयं एक “मैं कौन हूँ?” पहेली बनाएँ।
उत्तर:
पहेली – मैं कठोर और जल में अघुलनशील हूँ। पत्थर या कंकड़।
प्रश्न 10.
आपको निम्नलिखित सामग्रियाँ प्रदान की गई हैं-सिरका, शहद, सरसों का तेल, जल, ग्लूकोज, गेहूँ का आटा ।
सामग्रियों के कोई ऐसे दो जोड़े बनाएँ जहाँ एक सामग्री दूसरे में घुलनशील हो और कोई दो जोड़े बनाएँ जहाँ एक सामग्री दूसरी में अघुलनशील हो।
उत्तर:
(i) सामग्री के वे जोड़े जहाँ पदार्थ एक दूसरे में घुलनशील होते हैं :
(a) जल में शहद
(b) जल में सिरका
(c) जल में ग्लूकोस
(ii) सामग्री के वे जोड़े जहाँ पदार्थ एक-दूसरे में अघुलनशीलरहते हैं :
(a) जल में सरसों का तेल
(b) शहद में गेहूँ का आटा
Class 6 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Intext Questions
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 102
प्रश्न 1.
क्या खाना पकाने के बर्तन बनाने के लिए कागज जैसी सामग्री का उपयोग करना अच्छा विचार होगा?
उत्तर:
नहीं।
प्रश्न 2.
कपड़े से बने गिलास का उपयोग जल रखने के लिए क्यों नहीं किया जा सकता?
उत्तर:
कपड़ा, जल या कोई तरल पदार्थ रोककर नहीं रख सकता, क्योंकि इसमें अनेकों छोटे-छोटे छिद्र होते हैं।
प्रश्न 3.
किसी वस्तु को बनाने के लिए किस सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए?
उत्तर:
वह कार्य या उद्देश्य जो वस्तु करने वाली है, यह तय करता है कि इसे बनाने के लिए किस सामग्री का उपयोग किया जाए।
पृष्ठ 103
प्रश्न 1.
विभिन्न खेलों की गेंदें बनाने के लिए भिन्न-भिन्न सामग्रियों का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर:
क्योंकि अलग-अलग खेलों की गेंदें अलग-अलग उद्देश्य पूरा करती हैं।
प्रश्न 2.
क्या क्रिकेट की गेंद का उपयोग टेनिस खेलने के लिए किया जा सकता है?
उत्तर:
नहीं।
पृष्ठ 105
प्रश्न 1.
क्या सभी चमकदार वस्तुएँ धातु होती हैं?
उत्तर:
नहीं।
पृष्ठ 106
प्रश्न 1.
क्या आप सामग्रियों द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले अन्य गुणों के बारे में सोच सकते हैं?
उत्तर:
हाँ कुछ और गुण हैं:
विद्युत चालकता गुण, चुंबकीय गुण, पारदर्शिता, भंगुरता, घुलनशीलता इत्यादि।
प्रश्न 2.
घुलन, शीत और सारा ने छिपने के लिए इन स्थानों को क्यों चुना?
उत्तर:
उन्होंने दीवार, बड़े पेड़ और धुंधले काँच के दरवाजे के पीछे छिपने का विकल्प चुना क्योंकि इन वस्तुओं के पीछे दिखाई नहीं देते और बहुत साफ नहीं होते, इसलिए वे दिखाई नहीं देंगे।
प्रश्न 3.
आप सोचें कि क्या ऐसा संभव है कि शीत का भाई घर की लकड़ी की बंद खिड़की में से शीत और उसके मित्रों को देख सकता था?
उत्तर:
नहीं। क्योंकि लकड़ी पारदर्शी नहीं है, इसलिए वह उन्हें देख नहीं पाएँगे।
पृष्ठ 107
प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र 6.5 को देखें। घुलन
(क) शीत
(ख) सारा
(ग) और शीत के भाई
(घ) द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की प्रकृति को पहचानें और नामांकित करें।
उत्तर:
(क) अपारदर्शी
(ख) अपारदर्शी
(ग) पारभासी
(घ) पारदर्शी
पृष्ठ 108
प्रश्न 1.
क्या आप जो कुछ भी जल में डालते हैं वह अदृश्य हो जाता है?
उत्तर:
नहीं।
पृष्ठ 109
प्रश्न 1.
क्या तेल, सिरका, शहद जैसे द्रव जल में घुल जाते हैं? आइए, पता लगाएँ।
उत्तर:
- शहद जल में घुल जाता है।
- सिरका जल में मिल जाता है।
- तेल जल में नहीं घुलता है।
प्रश्न 2.
जल में विद्यमान गैसों के विषय में क्या कह सकते हैं?
उत्तर:
जल में कुछ गैसें विद्यमान होती हैं। उदाहरण के लिए, ऑक्सीजन और कार्बन डाईऑक्साइड, आदि।
पृष्ठ 111
प्रश्न 1.
मैं जग का पूरा जल खाली बोतल में क्यों नहीं भर पाई ! अब मुझे इसका कारण समझ में आया…
उत्तर:
क्योंकि जग में जल की मात्रा बोतल की क्षमता से अधिक है।
पृष्ठ 112
प्रश्न 1.
क्या ऐसे कोई गुण हैं जो सभी सामग्रियों द्वारा प्रदर्शित किए जा सकते हैं? यदि हाँ, तो वे क्या हो सकते हैं?
उत्तर:
सभी पदार्थ द्रव्यमान रखते हैं और स्थान घेरते हैं।
पृष्ठ 113
प्रश्न 1.
क्या वायु द्रव्य है?
उत्तर:
हाँ।
प्रश्न 2.
क्या आप सोच सकते हैं कि प्लास्टिक के आविष्कार ने मनुष्यों के जीवन में क्या परिवर्तन किया है? क्या यह वरदान है या अभिशाप?
उत्तर:
- मनुष्यों ने धातु, मिट्टी, कागज आदि के स्थान पर प्लास्टिक की कई चीजें बनाई हैं। इन दिनों प्लास्टिक की वस्तुएँ बहुत लोकप्रिय हैं।
- यह वरदान है या अभिशाप; यह बहस का विषय है। यद्यपि यह हमें कई प्रकार से सहायता करता है, लेकिन इसका कचरा हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है।
प्रश्न 3.
क्या हमारे आस-पास की सभी सामग्रियाँ द्रव्य के विभिन्न उदाहरण मानी जा सकती हैं?
उत्तर:
हाँ। हमारे आसपास की कुछ वस्तुएँ समान सामग्री की होती हैं लेकिन आकार, प्रकार आदि में भिन्न होती हैं। उदाहरण के लिए, काँच के कटोरे, गिलास, प्लेटें, सूप के बर्तन आदि सभी काँच से बने होते हैं।
नहीं, उदाहरण के लिए, एक गिलास, विभिन्न सामग्रियाँ जैसे प्लास्टिक, काँच, स्टील आदि से बना होता है।
आइए खेलें (पृष्ठ 115)
प्रश्न 1.
जोड़ीदार खोजें।
निम्नलिखित शब्दों में से जिन शब्दों में परस्पर कोई संबंध है, उन्हें तीर द्वारा दर्शाएँ।
उत्तर:
क्रियाकलाप प्रश्न
क्रियाकलाप 6.1 (पृष्ठ 100)
प्रश्न 1.
उत्तर:
तालिका 6.1 : सामग्रियों की पहचान करें
मैं अवलोकन करता/करती हूँ | सामग्री/ सामग्रियाँ जिनसे वे बनी हैं |
कंघी | प्लास्टिक |
कढ़ाई | धातु |
क्रियाकलाप 6.2 (पृष्ठ 101)
प्रश्न 1.
आपने क्रियाकलाप 6.2 में वस्तुओं को समूहों में बाँटने के लिए किस गुण का उपयोग किया?
उत्तर:
मैंने वस्तुओं को समूहित करने के लिए ‘द्युति’ के गुण का उपयोग किया है। सभी धातु की वस्तुओं को द्युतिमय ( चमकदार) के रूप में समूहित किया गया है और लकड़ी या मिट्टी की वस्तुओं को नीरस या द्युतिहीन के रूप में समूहित किया गया है।
प्रश्न 2.
क्या आपके मित्रों ने समान गुणों के आधार पर वस्तुओं के समूह बनाए?
उत्तर:
नहीं।
प्रश्न 3.
आपने इस गतिविधि से क्या सीखा?
उत्तर:
पदार्थों को विभिन्न गुणों के आधार पर वर्गीकृत / समूहीकृत किया जा सकता है।
क्रियाकलाप 6.3 (पृष्ठ 102)
प्रश्न 1.
विचार करें कि एक गिलास बनाने के लिए हम किन- किन सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं। चित्र 6.2 में दिए गए रिक्त स्थानों में इन सामग्रियों के नाम लिखें।
उत्तर:
क्रियाकलाप 6.4 (पृष्ठ 103)
प्रश्न 1.
उत्तर:
तालिका 6.2 : गेंदों का उछाल स्तर
गेंद | उछाल (उच्च, मध्यम या निम्न) |
टेनिस की गेंद | उच्च |
क्रिकेट की गेंद | मध्यम |
हस्त व्यायाम की गेंद | निम्न |
प्लास्टिक की गेंद | निम्न/मध्यम |
इन सभी गेंदों के बीच, टेनिस बॉल सबसे अधिक उछाल दिखाती है।
क्रियाकलाप 6.5 (पृष्ठ 105)
प्रश्न 1.
तालिका 6.3 : कठोर अथवा नरम वस्तुएँ और सामग्री जिनसे वे बनी हैं
वस्तु | कठोर / नरम | सामग्री |
ईंट | कठोर | पकी हुई मिट्टी |
जल की बोतल | कठोर | धातु/प्लास्टिक |
तकिया | नरम | कपास |
गिलास | कठोर | काँच/स्टील |
मेज | कठोर | लकड़ी/धातु |
स्वेटर | नरम | ऊन |
रबड़ | नरम | रबड़ |
क्रियाकलाप 6.6 (पृष्ठ 107)
प्रश्न 1.
तालिका 6.4 : वस्तुओं का वर्गीकरण
पारदर्शी | पारभासी | अपारदर्शी |
शीशे का गिलास | बटर पेपर | रबड़ |
खिड़की का शीशा | फ्रॉस्टेड काँच | लकड़ी का बोर्ड |
क्रियाकलाप 6.7 (पृष्ठ 108)
प्रश्न 1.
उत्तर:
क्रियाकलाप 6.8 (पृष्ठ 110)
प्रश्न 1.
पूर्वानुमान लगाएँ कि कौन-सा भारी होगा और कौन-सा हल्का होगा?
उत्तर:
‘ख’ के रूप में चिह्नित कप जिसमें रेत है वह भारी होगा और ‘क’ के रूप में चिह्नित कप जिसमें जल है वह हल्का होगा।
The post Class 6 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की सामग्री appeared first on Learn CBSE.