Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10128

Class 6 Maths Chapter 1 Notes in Hindi गणित में पैटर्न

$
0
0

Students summarize chapters using Ganita Prakash Class 6 Notes and Class 6th Maths Chapter 1 Notes in Hindi गणित में पैटर्न for better understanding.

Patterns in Mathematics Class 6 Notes in Hindi Medium

गणित में पैटर्न कक्षा 6 नोट्स

कक्षा 6 गणित अध्याय 1 नोट्स गणित में पैटर्न

→ गणित : संख्याओं, आकारों, पैटनों तथा ऐसे संबंधों का अध्ययन, जिनमें परिकलन और समस्या-हल करना संबद्ध होते हैं।

→  पैटर्न : नियमित और पुनरावर्ती व्यवस्थाएँ या अनुक्रम, जो संख्याओं, आकारों तथा अन्य गणितीय संकल्पनाओं में प्राप्त किए जा सकते हैं।

→ संख्या अनुक्रम : एक विशिष्ट नियम या पैटर्न के अनुसार, एक विशेष क्रम में व्यवस्थित संख्याओं की एक सूची, जैसे कि गणन संख्याएँ या विषम संख्याएँ।

Class 6 Maths Chapter 1 Notes in Hindi गणित में पैटर्न

→ त्रिभुजाकार संख्याएँ : संख्याओं का एक अनुक्रम जो बिंदुओं द्वारा निरूपित होने पर एक समबाहु त्रिभुज बना सकता है। n वीं त्रिभुजाकार संख्या प्रथम n गणन संख्याओं, जिन्हें प्राकृत संख्याएँ भी कहते हैं, का योग होती है।

→ वर्ग संख्याएँ : संख्याएँ जिन्हें बिंदुओं (या बिंदियों) का उपयोग करके एक वर्ग के आकार में व्यवस्थित किया जा सकता है। n वीं वर्ग संख्या n का स्वयं से गुणनफल होती है (n2)

→ घन संख्याएँ : संख्याएँ जिन्हें बिंदुओं का उपयोग करके एक घन के आकार में व्यवस्थित किया जा सकता है। n वीं घन संख्या n का स्वयं से तीन बार गुणन करने से प्राप्त गुणनफल होता है (n3)

→ विरहांक संख्याएँ : संख्याओं का एक अनुक्रम जिसे एक विशेष पैटर्न द्वारा जनित किया जाता है, जो प्राय: फिबोनाशी अनुक्रम से संबधित है।

→ 2 की घात : संख्याओं का एक अनुक्रम, जिसमें प्रत्येक संख्या 2 की एक घात होती है, जो 20=1 से प्रारंभ करते हुए बढ़ती जाती है (21, 22, इत्यादि)।

→ आकार अनुक्रम : ऐसे पैटर्न, जिनमें ठेरित वर्ग या त्रिभुज जैसे आकार संबद्ध होते हैं, जिनका चित्रीयकरण और गणितीय रूप से विश्लेषण किया जा सकता है।

→ कोच हिमकण : एक विच्छिद वक्र तथा सबसे पहली ज्ञात गणितीय वक्रों के उदाहरणों में से एक वक्र जो स्वयं में समरूपता प्रकट करती है। इसका सुजन एक बड़े त्रिभुज की भुजाओं में छोटे त्रिभुजों को जोड़ कर किया जाता है।

Class 6 Maths Chapter 1 Notes in Hindi गणित में पैटर्न

→ ज्यामिति : गणित की वह शाखा जिसमें आकारों और स्थानों के गुणों और संबंधों का अध्ययन किया जाता है।

→ संख्या सिद्धांत : गणित की वह शाखा जो संख्याओं, विशिष्ट रूप से पूर्णांकों के गुणों और संबंधों के साथ कार्य करती है।

→ दृश्यावलोकन (चित्रीयकरण) : गणितीय संकल्पनाओं को चित्रों, आरेखों या मॉडलों के माध्यम से निरूपित करने की प्रक्रिया, जिससे उन्हें समझने में वृद्धि होती है।

The post Class 6 Maths Chapter 1 Notes in Hindi गणित में पैटर्न appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10128

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>