Quantcast
Channel: Learn CBSE
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10058

फूल और काँटा Class 7 MCQ Hindi Chapter 3

$
0
0

Students find these Class 7 Hindi MCQ Chapter 3 फूल और काँटा MCQ Questions helpful for self-assessment and preparation.

Class 7 Hindi Chapter 3 MCQ फूल और काँटा

फूल और काँटा Class 7 MCQ

फूल और काँटा MCQ Questions with Answers

प्रश्न 1.
‘फूल और काँटा’ कविता में कौन-से भाव मुख्य रूप से प्रकट होते हैं?
(क) घृणा और विद्रोह
(ख) कोमलता और कठोरता
(ग) क्रोध और प्रतिशोध
(घ) मोह और लालच
उत्तर:
(ख) कोमलता और कठोरता

प्रश्न 2.
कविता में फूल किस स्वभाव का प्रतीक है?
(क) कठोर और क्रोधी
(ख) कोमल और सुंदरता
(ग) चंचल और अस्थिर
(घ) उदास और निराश
उत्तर:
(ख) कोमल और सुंदरता

फूल और काँटा Class 7 MCQ Hindi Chapter 3

फूल और काँटा MCQ Class 7 अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. छेद कर काँटा किसी की उँगलियाँ,
फाड़ देता है किसी का वर बसन।
प्यार-डूबी तितलियों का पर कतर,
भौंर का है बेध देता श्याम तन।

फूल लेकर तितलियों को गोद में,
भौंर को अपना अनूठा रस पिला ।
निज सुगंधों औ निराले रंग से,
है सदा देता कली जी की खिला।

प्रश्न 1.
काँटा तितलियों के साथ कैसा व्यवहार करता है?
(क) उन्हें प्रेमपूर्वक अपने पास आने देता है।
(ख) उनके पंखों को कतरकर छिन्न-भिन्न कर देता है।
(ग) उन्हें फूलों के पास जाने से मना करता है।
(घ) उनके श्याम वर्णी शरीर को बेध देता है।
उत्तर:
(ख) उनके पंखों को कतरकर छिन्न-भिन्न कर देता है।

प्रश्न 2.
‘भौंर को अपना अनूठा रस पिला’ पंक्ति का अर्थ है-
(क) फूल भँवरों को अपनी गोद में बिठाते हैं।
(ख) भँवरे फूलों की सुगंध सभी ओर बिखेरते हैं।
(ग) फूल भँवरों को अपने मकरंद का पान कराते हैं।
(घ) भँवरे फूलों को रस लाकर देते हैं।
उत्तर:
(ग) फूल भँवरों को अपने मकरंद का पान कराते हैं।

प्रश्न 3.
हमारे मन को किस बात से प्रसन्नता का आभास होता है?
(क) फूलों द्वारा तितलियों को अपनी गोद में लेने से।
(ख) काँटे द्वारा तितलियों के पंख कतरने से।
(ग) फूलों की सुगंध और उनके निराले रंगों से ।
(घ) इनमें सभी।
उत्तर:
(ग) फूलों की सुगंध और उनके निराले रंगों से ।

प्रश्न 4.
काव्यांश की इन पंक्तियों में फूलों के लिए इनमें से कौन-सा भाव प्रदर्शित हुआ है?
(क) सुंदर, कोमल और सुगंधित होने का
(ख) सबको अपनी सुगंध और रंगों से आकर्षित करने का
(ग) खुशी और आनंद के प्रतीक रूप में देखने का
(घ) इनमें सभी।
उत्तर:
(घ) इनमें सभी।

प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-
कथन (A) : ‘फूल और काँटा’ कविता के माध्यम से जीवन की वास्तविकता से परिचित कराया गया है।
कारण (R) : फूल के बिना काँटे का अस्तित्व नहीं है। विकल्प –
(क) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता है।
(ख) कारण (R) सही है किंतु कथन (A) गलत है।
(ग) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(घ) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर:
(क) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता है।

2. है खटकता एक सब की आँख में,
दूसरा है सोहता सुर शीश पर ।
किस तरह कुल की बड़ाई काम दे,
जो किसी में हो बड़प्पन की कसर।

प्रश्न 1.
फूल कहाँ सुशोभित होता है ?
(क) देवताओं के सिर पर
(ख) दानवों के चरणों में
(ग) उच्च कुल के लोगों के सिर पर
(घ) बड़प्पन रखने वालों के चरणों में
उत्तर:
(क) देवताओं के सिर पर

फूल और काँटा Class 7 MCQ Hindi Chapter 3

प्रश्न 2.
पंक्तियों के आधार पर बताइए कौन सबकी आँखों में खटकता है?
(क) जो दूसरों को दुख देता है।
(ख) जो दूसरों को दुख के साथ सुख भी देता है।
(ग) जो दूसरों को सुख देता है।
(घ) जो दूसरों को देखकर ईर्ष्या करता है।
उत्तर:
(क) जो दूसरों को दुख देता है।

प्रश्न 3.
उच्च कुल के व्यक्ति के स्वभाव में बड़प्पन की कमी रहने पर क्या होता है?
(क) सभी उससे प्रेमपूर्वक व्यवहार करने लगते हैं।
(ख) वह कहीं आदर-सत्कार नहीं पाता।
(ग) ऐसे व्यक्ति की आवभगत बखूबी की जाती है।
(घ) विकल्प (क) व (ख) दोनों।
उत्तर:
(ख) वह कहीं आदर-सत्कार नहीं पाता।

प्रश्न 4.
व्यक्ति किस कारण से महान बन सकता है?
(क) अपने कर्मों एवं दूसरों पर पड़ने वाले अच्छे प्रभाव के कारण
(ख) अपने गुणों के कारण
(ग) दूसरों के प्रति भेदभाव रखने के कारण
(घ) विकल्प (क) व (ख) दोनों।
उत्तर:
(घ) विकल्प (क) व (ख) दोनों।

The post फूल और काँटा Class 7 MCQ Hindi Chapter 3 appeared first on Learn CBSE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10058

Trending Articles